HomeAutomobiles6 September को Launch होगी Skoda Slavia Facelift; नए Features के साथ...

6 September को Launch होगी Skoda Slavia Facelift; नए Features के साथ हुई अपडेट

Skoda Slavia Facelift इंडियन मार्केट में किस दिन Launch होगी, इस‍की डिटेल आ चुकी है। किन Features के साथ कब इसे लॉन्‍च किया जाएगा। रिपोर्ट में पढ़ें।

Skoda Slavia Facelift वर्जन का इंडियन मार्केट में डेब्‍यू तो हो चुका है। लेकिन इसकी Price अभी तक सामने नहीं आई है। मेकर इस कार को कब Launch कर रही है। इसमें कौन से चेंज किए गए हैं। कौन से नए फीचर्स को इस कार में ऑफर किया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Skoda Slavia Facelift का हुआ डेब्‍यू

इंडियन मार्केट में स्‍कोडा ने अपनी मिड साइज सेडान कार स्‍लाविया के फेसलिफ्ट का डेब्‍यू तो कर दिया है। लेकिन अभी तक इस सेडान कार की प्राइज नहीं बताई है। अब इसके प्राइज का इंतजार कर रहे हैं तो उसकी पक्‍की अपडेट भी आ चुकी है।

कब हो रही Launch

मेकर ने इस कार को लॉन्‍च करने के लिए 6 October 2026 का दिन तय किया है। इस दिन इस कार की प्राइज की अनाउंसमेंट ऑफिशियली कर दी जाएगी। जिसके बाद इसे इसे घर लाया जा सकेगा।

हुए कई चेंज

स्‍कोडा ने इस कार में कई चेंज किए हैं। जिनमें कॉस्‍मैटिक से लेकर गियरबॉक्‍स तक हैं। अब इस कार को अपडेटेड एलईडी हेडलैंप, एलईडी डीआरएल, सीक्‍वेंशल इंडीकेटर, नए अलॉय व्‍हील्‍स, नया इंटीरियर, मसाज सीट्स, 360 डिग्री कैमरा, फ्रंट पार्किंग सेंसर, वायरलेस एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्‍ले, नेक्‍स्‍ट जेन 10.1 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम और 8 स्‍पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्‍स दिया है।

मिलता है ताकतवर इंजन

स्‍कोडा ने इस कार में पहले की तरह ही 1.0 लीटर और 1.5 लीटर टीएसआई इंजन के ऑप्‍शंस दिए हैं। 1.0 टीएसआई इंजन के साथ 6स्‍पीड मैनुअल और 8स्‍पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के ऑप्‍शन मिलते हैं।

1.5 लीटर टीएसआई इंजन के साथ 7स्‍पीड डीएसजी गियरबॉक्‍स मिलता है। अब इस वेरिएंट में रियर में भी डिस्‍क ब्रेक को अपडेट किया गया है।

चल रही है प्री बुकिंग

स्‍कोडा ने भले ही इस कार की प्राइज अभी अनाउंस नहीं की है। लेकिन इस कार के लिए प्री बुकिंग को ऑफिशियली लिया जा रहा है। 6 अक्‍टूबर को ही इसके Monte Carlo एडिशन की प्राइज भी सामने आ जाएगी।

किनसे मिलेगी चुनौती

इंडियन मार्केट में इस सेडान कार को सीधे सीधे Honda City, Hyundai Verna, Volkswagen Virtus से चुनौती मिलेगी।

मापदंड / विवरण मुख्य बिंदु (Key Details)
आधिकारिक लॉन्च तिथि 6 October 2026 (कीमतों व Monte Carlo एडिशन की घोषणा)
बुकिंग स्टेटस आधिकारिक प्री-बुकिंग जारी है
इंजन एवं गियरबॉक्स ऑप्शंस • 1.0L TSI Petrol: 6-स्पीड MT / नया 8-स्पीड टॉर्क कनवर्टर AT
• 1.5L TSI Petrol: 7-स्पीड DSG (रियर डिस्क ब्रेक के साथ)
एक्सटीरियर अपडेट्स अपडेटेड LED हेडलैंप्स, LED DRLs, सीक्वेंशियल इंडिकेटर्स, नए अलॉय व्हील्स
इंटीरियर व कम्फर्ट फीचर्स नया केबिन इंटीरियर, मसाज सीट्स, नेक्स्ट-जेन 10.1″ इंफोटेनमेंट, वायरलेस Android Auto व Apple CarPlay
सुरक्षा एवं असिस्ट फीचर्स 360-डिग्री कैमरा, फ्रंट पार्किंग सेंसर्स, 1.5L TSI में रियर डिस्क ब्रेक्स
मुख्य मुकाबला Honda City, Hyundai Verna, Volkswagen Virtus

यह भी पढ़ें- 360-डिग्री कैमरा, 5-स्टार सेफ़्टी के साथ Skoda Slavia Facelift का प्रोडक्‍शन हुआ शुरू; October में होगी Launch

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular