HomeTechnologyAmazon Great Indian Festival 2026: 8 अक्टूबर से शुरू होगी सेल, Prime...

Amazon Great Indian Festival 2026: 8 अक्टूबर से शुरू होगी सेल, Prime सदस्यों को मिलेगा अतिरिक्त कैशबैक

Amazon Great Indian Festival 2026 की शुरुआत 8 अक्टूबर से सभी ग्राहकों के लिए होगी। सेल में SBI कार्ड पर 10% तत्काल छूट, Prime सदस्यों को 250 रुपये तक अतिरिक्त कैशबैक और कई कैटेगरी में 80% तक डिस्काउंट मिलेगा।

त्योहारी खरीदारी के लिए अमेजन ने अपनी सबसे बड़ी सेल में से एक Great Indian Festival 2026 की तारीख का ऐलान कर दिया है। यह सेल 8 अक्टूबर 2026 से सभी ग्राहकों के लिए शुरू होगी। कंपनी ने सेल के दौरान मिलने वाले बैंक ऑफर, डिस्काउंट, कैशबैक और अन्य सुविधाओं की जानकारी साझा की है।

सेल के दौरान SBI क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड EMI के जरिए खरीदारी करने पर ग्राहकों को 10 प्रतिशत तत्काल छूट मिलेगी। वहीं, Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 5 प्रतिशत तक कैशबैक दिया जाएगा। Prime सदस्यों के लिए लाखों उत्पादों पर 250 रुपये तक अतिरिक्त कैशबैक का लाभ भी उपलब्ध रहेगा।

प्रमुख ब्रांड्स पर मिलेंगे ऑफर

Amazon Great Indian Festival के दौरान Samsung, Apple, Sony, LG, Xiaomi, Nike और L’Oréal Paris जैसे प्रमुख ब्रांड्स के उत्पादों को साल की सबसे कम कीमतों पर उपलब्ध कराने का दावा किया गया है।

स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलू उपकरणों पर 80 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। इसके अलावा, 1,500 से ज्यादा फैशन और ब्यूटी ब्रांड्स के उत्पादों पर भी 80 प्रतिशत तक डिस्काउंट मिलेगा।

घर और रोजमर्रा के सामान पर भी छूट

कंपनी के मुताबिक, 2 लाख से अधिक घरेलू, किचन, खिलौने और आउटडोर प्रोडक्ट्स साल की सबसे कम कीमतों पर मिलेंगे। वहीं, 1 लाख से ज्यादा उत्पादों पर 50 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी।

बुक लवर्स के लिए 5 लाख से ज्यादा किताबों पर 70 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। रोजमर्रा की जरूरतों वाले उत्पादों पर भी 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट दिया जाएगा।

Amazon Bazaar पर भी ऑफर

Amazon Bazaar पर फैशन, ब्यूटी, होम और किचन सहित अलग-अलग कैटेगरी के उत्पादों पर 70 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। इसके साथ ग्राहकों को अतिरिक्त कैशबैक का लाभ भी मिलेगा।

AI फीचर्स से आसान होगी शॉपिंग

इस बार Amazon की सेल में AI आधारित शॉपिंग सुविधाओं का भी इस्तेमाल किया जाएगा। ग्राहक ‘Rufus’ शॉपिंग असिस्टेंट की मदद से अलग-अलग उत्पादों की तुलना कर सकेंगे। इसके अलावा, कीमतों का इतिहास देखने और व्यक्तिगत सुझाव पाने की सुविधा भी मिलेगी।

ग्राहकों के लिए Lens AI और AI आधारित Review Highlights फीचर भी उपलब्ध होंगे, जिससे उत्पादों से जुड़ी जानकारी हासिल करना आसान होगा।

फ्लाइट और होटल बुकिंग पर भी बचत

Amazon Pay के जरिए यात्रा बुकिंग करने वाले ग्राहकों को भी ऑफर मिलेंगे। फ्लाइट बुकिंग पर 23 प्रतिशत तक, होटल बुकिंग पर 75 प्रतिशत तक और बस बुकिंग पर 17 प्रतिशत तक की बचत मिल सकती है। इसके साथ 100 रुपये तक कैशबैक भी दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular