ऑटोमोबाइल न्यूज डेस्क, नई दिल्ली। इंडिया की सबसे पसंदीदा रूरल एसयूवी कही जाने वाली Mahindra Bolero Classic की हजारों यूनिट्स को हर महीने खरीदा जाता है। दिल्ली में इस गाड़ी के बेस वेरिएंट को 11.25 लाख रुपये में खरीदा जा सकता है। यहां हम इसके फाइनेंस प्लान (Car loan details) के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
Mahindra Bolero Classic खरीदने के लिए कितनी देनी होगी डाउन पेमेंट?
इंडिया में किसी भी गाड़ी को खरीदने के लिए कम से कम 20 पर्सेंट डाउन पेमेंट देनी जरूरी होती है। इसके बाद ही गाड़ी को फाइनेंस करने के लिए बैंक या अन्य कंपनियों की ओर से Car loan के फाइल प्रोसेस को शुरू किया जाता है। लेकिन कई बार लोग थोड़ी कम या ज्यादा पेमेंट भी कर देते हैं, जिसके बाद कार को अपने मुताबिक डाउन पेमेंट करने के बाद भी खरीदा जा सकता है। Mahindra Bolero के बेस वेरिएंट को भी खरीदने के लिए दो लाख रुपये तक की डाउन पेमेंट की जा सकती है।
₹14,700 की EMI पर SUV खरीदने का पूरा प्लान
Mahindra Bolero Classic के बेस वेरिएंट B4 को खरीदकर घर लाने के लिए दो लाख रुपये बतौर डाउन पेमेंट दिए जाते हैं तो इसके बाद SUV की ऑन रोड कीमत में बचे हुए 9.25 लाख रुपये को फाइनेंस करवाया जा सकता है। 11.25 लाख रुपये में करीब 90 हजार रुपये आरटीओ और करीब 55 हजार रुपये की इंश्योरेंस भी शामिल है। अब सात साल के लिए इस कीमत को फाइनेंस करवाने पर अगर 8.7 की दर से इंंटरेस्ट लगता है तो फिर हर महीने EMI के तौर पर 14,700 रुपये (Mahindra Bolero Classic EMI) देने होंगे।
क्यों Mahindra Bolero Classic बनी देश की सबसे पसंदीदा SUV?
Mahindra Bolero Classic को एंट्री लेवल एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। लगातार कई सालों से महिंद्रा इस एसयूवी को इंडियन मार्केट में लाती है। कम मेंटेनेंस और डीजल इंजन के साथ दमदार पावर और रोड प्रेजेंस जैसे कई कारणों से इसे इंडिया की पसंदीदा SUV में से एक बनाता है। इस एसयूवी को खासतौर पर रूरल इंडिया में काफी पसंद किया जाता है।
Mahindra Bolero Classic के फीचर्स की जानकारी
महिंंद्रा बोलेरो क्लासिक में दमदार डीजल इंजन के साथ माइक्रो हाइब्रिड टेक्नोलॉजी, ड्यूल एयरबैग, सात सीटों के साथ केबिन, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी म्यूजिक सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर फीचर्स मिलते हैं।
ये भी पढ़ें
Mahindra Scorpio N: डीलर यार्ड में पहली बार स्पॉट हुआ ‘One Edition’; जानिए कब होगा Launch और क्या होंगे नए Features?
Ducati Desmo450 MX Factory: 2 Off-Road बाइक्स Launch हुई; क्या आपके बजट में हैं या ढीली करनी पड़ेगी जेब?
Steelbird FEC-3: एडवांस सेफ्टी और शानदार लुक के साथ लॉन्च हुआ नया Helmet; कितनी है Price और क्या हैं Features?
Volkswagen Virtus Facelift: पहला टीजर आया सामने; जानिए नए मॉडल में क्या-क्या बदलने वाला है?













Leave a Reply