ऑटोमोबाइल न्यूज डेस्क, नई दिल्ली। इंडिया की सबसे पसंदीदा कॉम्पैक्ट एसयूवी में से एक Mahindra XUV 3XO की हजारों यूनिट्स को हर महीने खरीदा जाता है। दिल्ली में इस गाड़ी के बेस वेरिएंट को 8.97 लाख रुपये में खरीदा जा सकता है। यहां हम इसके फाइनेंस प्लान (Car loan details) के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
Mahindra XUV 3XO खरीदने के लिए कितनी देनी होगी डाउन पेमेंट?
इंडिया में किसी भी गाड़ी को खरीदने के लिए कम से कम 20 पर्सेंट डाउन पेमेंट देनी जरूरी होती है। इसके बाद ही गाड़ी को फाइनेंस करने के लिए बैंक या अन्य कंपनियों की ओर से Car loan के फाइल प्रोसेस को शुरू किया जाता है। लेकिन कई बार लोग थोड़ी कम या ज्यादा पेमेंट भी कर देते हैं, जिसके बाद कार को अपने मुताबिक डाउन पेमेंट करने के बाद भी खरीदा जा सकता है। Mahindra XUV 3XO के बेस वेरिएंट MX1 को भी खरीदने के लिए दो लाख रुपये तक की डाउन पेमेंट की जा सकती है।
₹11,111 की EMI पर SUV खरीदने का पूरा प्लान
Mahindra XUV 3XO के बेस वेरिएंट MX1 को खरीदकर घर लाने के लिए दो लाख रुपये बतौर डाउन पेमेंट दिए जाते हैं तो इसके बाद SUV की ऑन रोड कीमत में बचे हुए 6.97 लाख रुपये को फाइनेंस करवाया जा सकता है। एसयूवी की ऑन रोड Price 8.97 लाख रुपये में करीब 56 हजार रुपये आरटीओ और करीब 42 हजार रुपये की इंश्योरेंस भी शामिल है। अब सात साल के लिए इस कीमत को फाइनेंस करवाने पर अगर 8.7 की दर से इंंटरेस्ट लगता है तो फिर हर महीने EMI के तौर पर 11,111 रुपये (Mahindra XUV 3XO EMI) देने होंगे।
क्यों Mahindra XUV 3XO है देश की सबसे पसंदीदा SUV में से एक?
Mahindra XUV 3XO को कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। साल 2024 के अप्रैल महीने में ही महिंद्रा इस एसयूवी को इंडियन मार्केट में लाई है। कम मेंटेनेंस और दमदार टर्बो डीजल इंजन के साथ शानदार फीचर्स और B-NCAP क्रैश टेस्ट में 5स्टार सेफ्टी जैसे कई कारणों से इसे इंडिया की पसंदीदा SUV में से एक बनाता है।
Mahindra XUV 3XO के फीचर्स की जानकारी
महिंंद्रा XUV 3XO में दमदार टर्बो डीजल इंजन के साथ एड्रेनॉक्स, सेगमेंट की सबसे बड़ी सनरूफ, हरमन कार्डन ऑडियो सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, लेदरेट सीट, सेगमेंट में पहली बार इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक के साथ ऑटो होल्ड, ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, Level-2 ADAS फीचर्स मिलते हैं।
ये भी पढ़ें
Mercedes Benz GLC Electric: मर्सिडीज ने लॉन्च कर दी इलेक्ट्रिक एसयूवी, 78.50 लाख में क्या क्या मिलेगा
Nissan: कंपनी दे रही शानदार Diwali Gift, 2 कारों को खरीदने पर बिल्कुल Free मिलेगी CNG किट
Maruti Brezza: हर 100 में से 35 लोग आंख बंद करके खरीद रहे CNG वर्जन; आखिर क्या है इसकी असली वजह?
JSW Jetour T2: डेब्यू से पहले भारत में दिखी SUV; लीक हुआ लग्जरी इंटीरियर, कब होगी एंट्री?













Leave a Reply