Hyundai Bayon CNG: SPY तस्वीरों से लीक हुए कई बड़े राज; जानिए कितना अलग होगा यह सीएनजी अवतार?

Hyundai Bayon CNG
Hyundai Bayon CNG PC- autotechbiz.in

Hyundai Bayon CNG: इंडिया में हुंडई जल्‍द ही अपनी सबसे नई मिड साइज एसयूवी बेयोन के सीएनजी वर्जन को भी लॉन्‍च करने वाली है। इसे कब लॉन्‍च किया जाएगा। इसके पहले SPY Shots से कौन सी डिटेल्‍स सामने आई हैं। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Hyundai Bayon CNG की हो रही टेस्टिंग

हुंडई अपनी मिड साइज एसयूवी बेयोन के पेट्रोल वर्जन को लॉन्‍च करने के कुछ टाइम के बाद इसके सीएनजी वर्जन को भी लाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए एसयूवी की टेस्टिंग की जा रही है और तभी यह एसयूवी दिखाई दी है।

मिली क्‍या डिटेल

स्‍पाई की गई यूनिट को पूरी तरह से कैमोफ्लाज्‍ड किया हुआ था। इसके अलावा इस पर आगे, साइड के निचले हिस्‍सों और रियर के पूरे हिस्‍से को काले रंग के कपड़े के साथ ढंका भी गया था। इससे पता चल रहा है कि एसयूवी के इन हिस्‍सों पर ही सबसे ज्‍यादा चेंज हो सकते हैं। जिसमें मुख्‍य तौर पर CNG की बैजिंग मिल सकती है। इसके अलावा एसयूवी के मूल डिजाइन में कोई बड़ा चेंज नहीं किया जाएगा।

कितना ताकतवर Engine

हुंडई बेयोन में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया है। जो इसे 115 पीएस पावर के साथ 144 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क देता है। इसके साथ में 6 स्‍पीड मैनुअल और IVT ट्रांसमिशन के ऑप्‍शंस दिए जा रहे हैं। मेकर का दावा है कि इस इंजन से एसयूवी को 18.6 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसी इंजन का यूज हुंडई की ओर से सीएनजी वर्जन में भी किया जा सकता है। लेकिन उसकी पावर और माइलेज कितनी होगी, अभी इसकी डिटेल रिवील नहीं की गई है।

कब होगी Launch

मेकर ने 26 October 2026 को जब बेयोन को इंडिया में लॉन्‍च किया था, तभी बता दिया था कि वह January 2027 में इस एसयूवी के CNG वर्जन को भी लॉन्‍च कर देगी।

कितनी होगी Price?

जब हुंडई की ओर से इस एसयूवी के सीएनजी वर्जन को लॉन्‍च किया जाएगा तभी इसके सही प्राइज की डिटेल मिल पाएगी। लेकिन यह माना जा सकता है कि जब इसको लॉन्‍च किया जाएगा तो इसके सीएनजी वर्जन की प्राइज पेट्रोल वर्जन के मुकाबले 70 से 90 हजार रुपये तक ज्‍यादा हो सकती है।

किनसे होगा मुकाबला

इंडियन मार्केट में बेयोन को मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया गया है। इस सेगमेंट में सीएनजी के साथ आने के बाद भी इसे कई एसयूवी से मुकाबला करना होगा। इनमें Maruti Grand Vitara, Maruti Victoris, Toyota Hyryder शामिल हैं। इन तीनों एसयूवी को भी सीएनजी के साथ ऑफर किया जाता है।

यह भी पढ़ें- Hyundai Bayon के बेस से लेकर Top वेरिएंट तक की क्या है Price? पढ़ें पूरी कीमत की लिस्ट!

Neeraj ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। ऑटोमोबाइल, टेक्‍नोलॉजी-गैजेट्स की पूरी अपडेट रखते हैं। खाली समय में नीरज को घूमने और नए दोस्‍त बनाने का शौक है।