Car discount benefits: नई कार पर मिलते हैं बड़े बड़े डिस्‍काउंट, सच में होता है फायदा या नहीं, 4 पाइंट्स में जानें

car discount offers
car discount offers

ऑटोमोबाइल न्‍यूज़ डेस्‍क, नई दिल्‍ली। इंडियन मार्केट में कई कार मेकर कारों को बेचते हैं। इन कारों को बेचने के लिए हर महीने अलग अलग डिस्‍काउंट ऑफर्स को भी दिया जाता है। लेकिन क्‍या असल में इस तरह के डिस्‍काउंट ऑफर्स से कस्‍टमर्स को फायदा मिलता है या फिर इससे नुकसान (Car discount benefits) भी हो सकता है। इस खबर में समझने की कोशिश करते हैं।

Car discount की क्‍या है सच्‍चाई

आमतौर पर हर कंपनी के शोरूम पर अलग अलग कार और वेरिएंट पर डिस्‍काउंट ऑफर किया जाता है। यह ऑफर सिर्फ उन कारों और वेरिएंट्स पर ज्‍यादा दिया जाता है, जिनकी मांग बाजार में कम होती है। यह तो बताया जाता है कि किस गाड़ी पर क्‍या डिस्‍काउंट ऑफर मिल रहा है, लेकिन आमतौर पर इसकी जानकारी कम ही लोगों को होती है कि किस गाड़ी के किस वेरिएंट पर कितनी बचत हो सकती है। जिस गाड़ी के जिस वेरिएंट को सबसे ज्‍यादा खरीदा जाता है, उस वेरिएंट पर कंपनियां कम या बिल्‍कुल भी डिस्‍काउंट नहीं देती।

Car discount से मेकर को होता है फायदा?

एक कंपनी एक ही मॉडल की कई कारों को फैक्‍ट्री में बनाती है। एक दिन में उस गाड़ी की कई यूनिट्स को बनाया जाता है और डीलर के पास पहुंचाने से पहले उसको कंपनी के पार्किंग लॉट में रखा जाता है। अगर मांग कम हो तो लॉट बढ़ जाता है। इसलिए कंपनी किसी भी गाड़ी पर ऑफर देने से पहले यह पक्‍का करती है कि उसके पास किस वेरिएंट का लॉट ज्‍यादा है। इसके बाद ही डिस्‍काउंट दिया जाता है, जिससे कार की सेल बढ़ती है और मेकर के पास लॉट कम हो जाता है।

डीलर को भी होता है फायदा

कोई भी डीलर कंपनी को जब ऑर्डर देता है तो वह कार की पूरी पेमेंट करता है। जिसके बाद गाड़ी की पूरी जिम्‍मेदारी उस डीलर की हो जाती है। अगर कार की बुकिंग होने के बाद कैसिंल होती है तो ऐसी कारें डीलर के लिए लाइबिलिटी की तरह हो जाती हैं। इसलिए कंपनी के डिस्‍काउंट के बाद भी कई बार डीलर डिस्‍काउंट बढ़ाकर कार बेचता है और उसे फायदा मिल जाता है।

कस्‍टमर को मिलता है ये फायदा

अगर आप एक जागरूक कस्‍टमर हैं तो सिर्फ एक ही शोरूम से कोटेशन नहीं लेंगे। एक से ज्‍यादा शोरूम पर जाकर कोटेशन लेने का फायदा यह होता है कि आपको एक ही गाड़ी और एक ही वेरिएंट पर ज्‍यादा अच्‍छी डील मिल जाती है।