Indian Railways Luggage Rules: यात्रीगण ध्यान दें-अगर कभी छूट जाए ट्रेन में सामान, तो जानें क्या है वापस पाने का तरीका

train lost luggage
train lost luggage

Indian Railways Luggage Rules: भारतीय रेलवे का नेटवर्क इतना बड़ा है कि देश के कोने-कोने तक रोजाना एक बड़ी संख्या में ट्रेनें चलाई जाती हैं। इन ट्रेनों के लिए लोग अपने गंतव्य तक पहुंच पाते हैं और यात्रा के दौरान उन्हें कई तरह सुविधाएं भी मिलती हैं। जैसे, आरामदायक सीट, एसी की सुविधा, खानपान की व्यवस्था और ट्रेनों में शौचालय का होना आदि।

इन सबके बीच कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं जिनमें लोग अपने सामान ट्रेन या रेलवे स्टेशन पर भूल जाते हैं। अगर ऐसा आपके साथ भी कभी होता है कि आप अपना सामान भूल जाते हैं तो आप इसकी शिकायत करके इसे वापस भी पा सकते हैं। इसका तरीका आप आगे जान सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप जान सकते हैं कि आपको शिकायत कहां करनी है…

यहां करें शिकायत, मिल सकता है छूटा सामान वापस:-

स्टेप 1

अगर आपका सामान भी ट्रेन में छूट गया है तो आप इसकी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं
इससे आपको आपका गुम हुआ सामान वापस मिल सकता है
इसके लिए आपको रेल मदद की इस आधिकारिक वेबसाइट https://railmadad.indianrailways.gov.in/madad/final/home.jsp पर जाना है

स्टेप 2

यहां पर आपको अपनी कुछ जानकारियां भरनी है जैसे, अपना मोबाइल नंबर भरें
फिर PNR भरें और बाकी जानकारी यहां पर भर दें

स्टेप 3

जिस दिन आपका सामान गुम हुआ है उस दिन की तारीख भी आपको यहां पर भरनी है
इसके बाद आपको अपने सामान की पूरी जानकारी देने होती है
आखिर में आपको सबमिट पर क्लिक करना है

स्टेप 4

इसके बाद आपके सामान को ढूंढा जाता है और फिर जब ये मिल जाता है तो आपको बुलाया जाता है
आपको कोई प्रूफ दिखाना होता है जिससे ये साबित हो जाए कि ये आपका ही सामान है।