Asus New Laptop: कंपनी ने लॉन्च किया नया ZenBook 14 लैपटॉप, 33 घंटे तक चलेगी बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स

Asus ZenBook 14
Asus ZenBook 14 PC- ASUS

खबर की मुख्‍य बातें

Asus ZenBook 14 लॉन्‍च हुआ।
AI फीचर्स के साथ लॉन्‍च हुआ।
कीमत 1.37 लाख रुपये से शुरू।

Asus Laptop: लैपटॉप खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए Asus ने भारतीय बाजार में अपना नया ZenBook 14 (2026) पेश किया है। कंपनी का यह नया लैपटॉप दमदार बैटरी, OLED डिस्प्ले और लेटेस्ट प्रोसेसर के साथ आता है।

खास बात यह है कि ग्राहकों को इसमें Intel, AMD और Qualcomm चिपसेट के विकल्प मिलेंगे। कंपनी ने इसके साथ नया ZenMouse MD202 भी लॉन्च किया है। ऐसे में आइए जानते हैं इस लैपटॉप की कीमत, फीचर्स और खासियतों के बारे में।

कितनी है Asus ZenBook 14 की कीमत?

Asus ने ZenBook 14 को अलग-अलग प्रोसेसर विकल्पों के साथ बाजार में उतारा है। इसकी शुरुआती कीमत 1,36,990 रुपये रखी गई है।

वहीं, Intel Core Ultra 9 प्रोसेसर वाले टॉप मॉडल को खरीदने के लिए 1,67,990 रुपये खर्च करने होंगे। इसके अलावा AMD Ryzen AI 7 चिपसेट वाला वेरिएंट 1,56,990 रुपये में उपलब्ध है।

ग्राहक इस लैपटॉप को Asus के एक्सक्लूसिव स्टोर, कंपनी की ई-शॉप, Amazon, Croma, Reliance Digital, Vijay Sales और अन्य ऑथोराइज्ड रिटेलर्स से खरीद सकते हैं।

कंपनी की ओर से खरीदारी पर नो-कॉस्ट EMI और बैंक से जुड़े अन्य ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं।

Asus ZenBook 14 (2026) का डिस्प्ले

इस लैपटॉप में 14 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसके Intel वेरिएंट में 3K रेजलूशन यानी 2880 x 1800 पिक्सल वाली OLED टचस्क्रीन मिलती है।

स्क्रीन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1100 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मौजूद है। वहीं, AMD और Snapdragon वेरिएंट में भी OLED स्क्रीन दी गई है, लेकिन इनमें HD+ रेजलूशन मिलता है।

प्रोसेसर और कनेक्टिविटी फीचर्स

Asus ZenBook 14 को तीन प्रोसेसर विकल्पों में पेश किया गया है। इनमें Intel Core Ultra 9, AMD Ryzen AI 7 345 और Snapdragon X X1-26 चिपसेट शामिल हैं।

लैपटॉप में 16GB LPDDR5X रैम और 512GB SSD स्टोरेज दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.3, USB 3.2 Gen 1 और Type-C पोर्ट मिलते हैं।

इसके अलावा Thunderbolt पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक और HDMI 2.1 जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

बैटरी को लेकर क्या है कंपनी का दावा?

Asus ने इस लैपटॉप की बैटरी पर भी खास ध्यान दिया है। इसके Intel वेरिएंट में 70Wh की बैटरी दी गई है, जबकि AMD मॉडल में 50Wh की बैटरी मिलती है।

लैपटॉप के साथ 68W का चार्जर दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह लैपटॉप एक बार फुल चार्ज होने पर 33 घंटे तक चल सकता है।

हालांकि, वास्तविक बैटरी बैकअप इस्तेमाल और अन्य परिस्थितियों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है।

ZenMouse MD202 भी हुआ लॉन्च

ZenBook 14 के साथ Asus ने ZenMouse MD202 भी पेश किया है। इस माउस में सिरेल्युमिनियम टॉप कवर दिया गया है। इसकी खासियत मल्टी-डिवाइस कनेक्टिविटी सपोर्ट है, जिससे इसे एक से ज्यादा डिवाइस के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- New Launch: HP ने भारत में लॉन्च किए OmniBook 5 और ProBook 4 G2iS लैपटॉप, जानें कीमत और फीचर्स

Neeraj ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। ऑटोमोबाइल, टेक्‍नोलॉजी-गैजेट्स की पूरी अपडेट रखते हैं। खाली समय में नीरज को घूमने और नए दोस्‍त बनाने का शौक है।