Air India: अब शॉपिंग करने पर भी मिलेंगे फ्री Maharaja Points, जानिए कैसे उठाएं फायदा?

air india maharaja points
air india maharaja points PC- Air India

खबर की मुख्‍य बातें

Air India ने शुरू किया नया कार्यक्रम।
महाराजा शॉप को शुरू किया गया।
फ्रीक्‍वेंट फ्लायर्स को मिलेगा मौका।

Air India ने हाल में ही Maharaja Shop को लॉन्‍च कर दिया है। इससे Maharaja Club Members को कैसे फायदा मिलेगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Air India ने लॉन्‍च किया महाराजा शॉप

इंडियन फुल सर्विस एयरलाइन एयर इंडिया ने महाराजा शॉप को लॉन्‍च कर दिया है। एयरलाइन ने इसके जरिए एयर इंडिया के महाराजा क्‍लब मेंबर्स को एक्‍स्‍ट्रा पाइंट्स कमाने का मौका दिया है।

क्‍या क्‍या मिलेगा

एयर इंडिया फ्रीक्‍वेंट फ्लायर प्रोग्राम के तहत ऑफर किए गए महाराजा शॉप के जरिए इलेक्‍ट्रॉनिक, लगेज, ट्रैवल एक्‍सेसरीज, परफ्यूम, वेलनेस, घर के सामान के साथ में जूलरी और वॉच को भी खरीदा जा सकता है। यह प्रोडक्‍ट्स इंडियन और इंटरनेशनल ब्रॉन्‍ड्स के होंगे।

कैसे मिलेंगे पाइंट्स

एयरलाइन के हिसाब से अगर कोई फ्रीक्‍वेंट फ्लायर महाराजा शॉप पर शॉपिंग करता है तो उसको फ्रीक्‍वेंट फ्लायर पाइंट्स भी मिल जाएंगे। जिसको वह एयर इंडिया पर फ्लाइट अवार्ड्स और केबिन अपग्रेड के लिए यूज कर पाएंगे।

अभी 100 से ज्‍यादा हैं पार्टनर

एयर इंडिया के पास अभी भी 100 से ज्‍यादा पार्टनर हैं, जिनके जरिए फ्रीक्‍वेंट फ्लायर मेंबर पाइंट्स को अर्न कर सकते हैं और उनको रिडीम भी कर सकते हैं। इस प्रोग्राम में एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्‍सप्रेस, हॉस्‍पिटैलिटी, रिटेल, लाइफस्‍टाइल और फाइनेंशियल सर्विस के कई पार्टनर हैं। साथ ही कोड शेयरिंग एयरलाइंस में भी इन पाइंट्स का यूज किया जा सकता है।

मिलेंगे एक्‍सक्‍लूसिव प्रोडक्‍ट्स

एयर इंडिया के लॉयल्टी, ई-कॉमर्स और मार्केटिंग हेड सुनील सुरेश ने कहा : “महाराजा क्लब एक बड़े लाइफस्टाइल लॉयल्टी प्रोग्राम के तौर पर बढ़ रहा है जो मेंबर्स को उनके ट्रैवल के अलावा भी रिवॉर्ड देता है। महाराजा शॉप इसी सोच का एक नेचुरल एक्सटेंशन है, जो मेंबर्स को उनके रोज़ाना के खर्च के ज़रिए प्रोग्राम से जुड़ने का एक और अच्छा तरीका देता है। बड़े ब्रांड्स का एक क्यूरेटेड मार्केटप्लेस एक साथ लाकर, हम मेंबर्स के लिए महाराजा पॉइंट्स ज़्यादा बार कमाना और अपनी मेंबरशिप से ज़्यादा वैल्यू पाना आसान बना रहे हैं। यह प्लेटफॉर्म एयर इंडिया के सामान के लिए एक्सक्लूसिव डेस्टिनेशन भी होगा, जो मेंबर्स को ऐसे ब्रांडेड प्रोडक्ट्स की रेंज देगा जो कहीं और नहीं मिलेंगे, जिससे आसमान के पार एयर इंडिया ब्रांड के साथ उनका कनेक्शन और मज़बूत होगा।”

यह भी पढ़ें- Air India: अब खुलेगी नई Flying Academy, DGCA से मिल गई मंजूरी, Aviation ईको सिस्‍टम को मिलेगी ग्रोथ 

Neeraj ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। ऑटोमोबाइल, टेक्‍नोलॉजी-गैजेट्स की पूरी अपडेट रखते हैं। खाली समय में नीरज को घूमने और नए दोस्‍त बनाने का शौक है।