खबर की मुख्य बातें
| Air India ने शुरू किया नया कार्यक्रम। | |
| महाराजा शॉप को शुरू किया गया। | |
| फ्रीक्वेंट फ्लायर्स को मिलेगा मौका। |
Air India ने हाल में ही Maharaja Shop को लॉन्च कर दिया है। इससे Maharaja Club Members को कैसे फायदा मिलेगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Air India ने लॉन्च किया महाराजा शॉप
इंडियन फुल सर्विस एयरलाइन एयर इंडिया ने महाराजा शॉप को लॉन्च कर दिया है। एयरलाइन ने इसके जरिए एयर इंडिया के महाराजा क्लब मेंबर्स को एक्स्ट्रा पाइंट्स कमाने का मौका दिया है।
क्या क्या मिलेगा
एयर इंडिया फ्रीक्वेंट फ्लायर प्रोग्राम के तहत ऑफर किए गए महाराजा शॉप के जरिए इलेक्ट्रॉनिक, लगेज, ट्रैवल एक्सेसरीज, परफ्यूम, वेलनेस, घर के सामान के साथ में जूलरी और वॉच को भी खरीदा जा सकता है। यह प्रोडक्ट्स इंडियन और इंटरनेशनल ब्रॉन्ड्स के होंगे।
कैसे मिलेंगे पाइंट्स
एयरलाइन के हिसाब से अगर कोई फ्रीक्वेंट फ्लायर महाराजा शॉप पर शॉपिंग करता है तो उसको फ्रीक्वेंट फ्लायर पाइंट्स भी मिल जाएंगे। जिसको वह एयर इंडिया पर फ्लाइट अवार्ड्स और केबिन अपग्रेड के लिए यूज कर पाएंगे।
अभी 100 से ज्यादा हैं पार्टनर
एयर इंडिया के पास अभी भी 100 से ज्यादा पार्टनर हैं, जिनके जरिए फ्रीक्वेंट फ्लायर मेंबर पाइंट्स को अर्न कर सकते हैं और उनको रिडीम भी कर सकते हैं। इस प्रोग्राम में एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस, हॉस्पिटैलिटी, रिटेल, लाइफस्टाइल और फाइनेंशियल सर्विस के कई पार्टनर हैं। साथ ही कोड शेयरिंग एयरलाइंस में भी इन पाइंट्स का यूज किया जा सकता है।
मिलेंगे एक्सक्लूसिव प्रोडक्ट्स
एयर इंडिया के लॉयल्टी, ई-कॉमर्स और मार्केटिंग हेड सुनील सुरेश ने कहा : “महाराजा क्लब एक बड़े लाइफस्टाइल लॉयल्टी प्रोग्राम के तौर पर बढ़ रहा है जो मेंबर्स को उनके ट्रैवल के अलावा भी रिवॉर्ड देता है। महाराजा शॉप इसी सोच का एक नेचुरल एक्सटेंशन है, जो मेंबर्स को उनके रोज़ाना के खर्च के ज़रिए प्रोग्राम से जुड़ने का एक और अच्छा तरीका देता है। बड़े ब्रांड्स का एक क्यूरेटेड मार्केटप्लेस एक साथ लाकर, हम मेंबर्स के लिए महाराजा पॉइंट्स ज़्यादा बार कमाना और अपनी मेंबरशिप से ज़्यादा वैल्यू पाना आसान बना रहे हैं। यह प्लेटफॉर्म एयर इंडिया के सामान के लिए एक्सक्लूसिव डेस्टिनेशन भी होगा, जो मेंबर्स को ऐसे ब्रांडेड प्रोडक्ट्स की रेंज देगा जो कहीं और नहीं मिलेंगे, जिससे आसमान के पार एयर इंडिया ब्रांड के साथ उनका कनेक्शन और मज़बूत होगा।”
यह भी पढ़ें- Air India: अब खुलेगी नई Flying Academy, DGCA से मिल गई मंजूरी, Aviation ईको सिस्टम को मिलेगी ग्रोथ
ये भी पढ़ें
Diwali 2026: किसानों को बड़ा झटका! त्योहार के बाद महंगे हो जाएंगे किन 3 कंपनियों के Tractor
Dhanteras 2026: धनतेरस पर सोना खरीदने से पहले जरूर चेक करें ये 3 अंकों का नंबर, 916 और 999 का क्या है मतलब?
Tata Sons: चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने की इटली की पीएम Giorgia Meloni से मुलाकात; जानिए किस बड़ी डील पर हुई बात!
Diwali 2026: दिग्गज ब्रोकरेज फर्म्स ने चुने दिवाली स्पेशल शेयर्स; ये रही रॉकेट बनने वाले स्टॉक्स की पूरी लिस्ट और टार्गेट!













Leave a Reply