Universo Ferrari: 14 दिन बाद India में खत्‍म हुआ, पहुंचे रिकॉर्ड तोड़ लवर्स, जानिए इवेंट में कौन-कौन सी गाड़ियां दिखीं?

Universo Ferrari
Universo Ferrari PC- autotechbiz.in

खबर की मुख्‍य बातें

Universo Ferrari का हुआ समापन।
22 हजार लोगों ने की शिरकत।
17 अक्‍टूबर से 1 नवंबर के बीच हुआ इवेंट।

Universo Ferrari अब इंडिया से अलविदा ले चुका है। 14 दिन तक कितने लोग शानदार कारों को देखने पहुंचे। किन कारों ने सुर्खिया बटोरी। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Universo Ferrari ने ली अलविदा

इंडिया से यूनिवर्सो फरारी ने अलविदा ले ली है। इंडिया में पहली बार फरारी ने इस इवेंट का आयोजन किया था। जिसकी शुरुआत 17 October 2026 से हुई थी और इसका समापन 1 November 2026 को हुआ।

कितने लोगों ने किया विजिट

फरारी की ओर से बताया गया है कि इस इवेंट में इंडिया के करीब 22 हजार लोगों ने विजिट किया। जो यह दिखाता है कि फरारी का इंडिया में भी कितना ज्‍यादा क्रेज है।

 

कौन सी कारें देखने को मिली

फरारी के इस इवेंट में वह अपनी उन सभी कारों को लेकर आई ,जो इंडिया के साथ ही ग्‍लोबली फरारी की ओर से ऑफर की जाती हैं। इनमें 849 Testarossa, Ferrari Purosangue, Ferrari 12 Cilindri, Ferrari Almafi Spider, F80, Ferrari Luce जैसे मॉडल्‍स शामिल हैं। इस इवेंट में ऑफिशियली फरारी ने अपनी पहली इलेक्‍ट्रिक कार लूसे को भी अनवील किया।

 

Formula 1 car भी शामिल

इंडिया में हुए फरारी के इस इवेंट में मेकर अपनी फॉर्मूला वन कार को भी शोकेस किया। इसके साथ ही Ferrari Hypersail को भी पहली बार एशिया में शोकेस किया गया। फरारी हाइपरसेल खास तौर पर बनाई गई बोट्स हैं जो बेहद खास लोगों को ऑफर की जाती हैं।

 

Classic Cars भी रहीं मौजूद

इस इवेंट में फरारी सिर्फ अपने मौजूदा पोर्टफोलियो, फॉर्मूला वन कार, हाइपरसेल को ही शोकेस नहीं किया, बल्कि इस इवेंट में वह अपनी उन क्‍लासिक कारों को भी लेकर आई, जो फरारी के इतिहास में बेहद खास जगह रखती हैं। इससे लोगों को फरारी के रेसिंग डीएनए को समझने में काफी ज्‍यादा मदद मिली।

यह भी पढ़ें- Ferrari Luce: सड़कों पर आने से पहले ही 2027 तक Sold Out हुई ये Electric Car; जानिए क्या है इसमें ऐसा खास?