Hero Xtreme 125R Stealth Edition: 125 सीसी सेगमेंट में आ गया खास एडिशन, कितनी है Price

Hero Xtreme 125R
Hero Xtreme 125R PC- Hero Motocorp

खबर की मुख्‍य बातें

हीरो मोटोकॉर्प ने लॉन्‍च किया स्‍टेल्‍थ एडिशन।
एक्‍सट्रीम 125 आर को मिला नया एडिशन।
1.16 लाख रुपये से शुरू हुई एक्‍स शोरूम प्राइज।

Hero Xtreme 125R Stealth Edition को मार्केट में Launch कर दिया गया है। मेकर ने इसमें कितना ताकतवर Engine दिया है। किस तरह के Features को इसमें दिया गया है। इसकी क्‍या Price है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Hero Xtreme 125R Stealth Edition हुआ Launch

हीरो मोटोकॉर्प ने इंडियन मार्केट में अपनी 125 सीसी की बाइक एक्‍सट्रीम 125आर के स्‍टेल्‍थ एडिशन को लॉन्‍च कर दिया है। मेकर ने इस एडिशन में ब्‍लैक और रेड कलर का यूज किया है।

कितना ताकतवर Engine

इस बाइक में हीरो मोटोकॉर्प ने 124.7 सीसी का इंजन दिया है। इस इंजन से बाइक को 11.48 बीएचपी पावर और 10.5 न्‍यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। इसके साथ फ्यूल इंजेक्‍शन, मिलता है जो बाइक को एक लीटर पेट्रोल में 63 KMPL तक की माइलेज दे सकता है। इस बाइक में 5 स्‍पीड गियरबॉक्‍स मिलता है।

श्रेणी / पैरामीटर (Parameter) विवरण (Details)
इंजन क्षमता (Engine) 124.7 सीसी इंजन
पावर और टॉर्क (Power & Torque) • पावर: 11.48 बीएचपी
• टॉर्क: 10.5 न्यूटन मीटर
फ्यूल सिस्टम (Fuel System) फ्यूल इंजेक्शन (Fuel Injection)
माइलेज (Mileage) 63 KMPL तक
गियरबॉक्स (Transmission) 5-स्पीड गियरबॉक्स

कैसे हैं Features

हीरो मोटोकॉर्प ने इस बाइक में कई शानदार फीचर्स दिए हैं। इस बाइक में सेगमेंट में पहली बार TPMS को दिया है। साथ में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाला एक वाइब्रेंट 4.2-इंच TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कलर्ड अलॉय व्‍हील, ड्यूल चैनल एबीएस, रेन-रोड-स्‍पोर्ट राइडिंग मोड्स जैसे फीचर्स को दिया है।

कितनी है Price

मेकर ने Xtreme 125R का नया Stealth Edition शानदार मिडनाइट ब्लैक कलर में पर्ल रेड एक्सेंट के साथ ऑफर किया है। इस बाइक के नए एडिशन को 1,16,250 रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज पर लॉन्‍च किया गया है।

किनसे है मुकाबला

इंडियन मार्केट में हीरो की एक्‍सट्रीम 125आर को 125 सीसी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इसको सीधे तौर पर TVS Raider 125, Honda Shine 125, Bajaj Pulsar 125 जैसी बाइक्‍स के साथ मुकाबला करना होता है।

यह भी पढ़ें- Hero Destini 110: Classic Edition के साथ आया हीरो का स्‍कूटर, Price सिर्फ 76 हजार रुपये से शुरू, जानिए क्या-क्या है खास?