Maruti Discount Offer: Arena डीलरशिप पर मिल रहा ₹1.21 लाख की बचत का मौका; जानिए किस मॉडल पर है सबसे बड़ी छूट?

Maruti Suzuki Arena Dealership
Maruti Suzuki Arena Dealership PC-autotechbiz.in

खबर की मुख्‍य बातें

नवंबर महीने में मिल रहा शानदार डिस्‍काउंट।
1.21 लाख रुपये तक बचाए जा सकते हैं।
मारुति विक्‍टोरिस पर है सबसे ज्‍यादा ऑफर्स।

Maruti Discount Offer: November 2026 में Maruti Arena से कार खरीदनी है तो किस पर कितना डिस्‍काउंट मिल रहा है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Maruti Discount Offer मिल रहा

मारुति के एरिना डीलरशिप से कोई कार खरीदनी है, तो इस महीने लाखों रुपये तक बचाने का मौका मिल रहा है। मेकर अपनी कई कारों पर इस महीने एक्‍सचेंज बोनस, कैश डिस्‍काउंट, स्‍क्रैपेज बोनस और कॉर्पोरेट बोनस के तौर पर यह ऑफर दे रही हैं।

Maruti Victoris suv
Maruti Victoris suv
PC-MSIL

Maruti Victoris पर सबसे ज्‍यादा ऑफर

मारुति एरिना पर विक्‍टोरिस एसयूवी को ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी को अगर इस महीने खरीदना है तो एरिना डीलरशिप पर सबसे ज्‍यादा ऑफर मिल रहा है। इस एसयूवी के हाइब्रिड वर्जन पर इस महीने 1.21 लाख रुपये तक बचाए जा सकते हैं। इसमें 31 हजार रुपये का कैश डिस्‍काउंट, 35 से 50 हजार रुपये का एक्‍सचेंज बोनस, 45 हजार रुपये का स्‍क्रैपेज बोनस, 10 हजार रुपये का कॉर्पोरेट और 30 हजार रुपये तक का लॉयल्‍टी बोनस मिल रहा है।

एसयूवी के स्‍मार्ट हाइब्रिड पर भी 65 हजार रुपये तक के ऑफर मिल रहे हैं।

Maruti Wagon R
Maruti Wagon R
PC- Maruti

Maruti Wagon R पर भी मिलेगा ऑफर

मारुति की वैगन आर को इस महीने खरीदना है तो इस पर 37 हजार रुपये का कैश डिस्‍काउंट, 54500 रुपये तक की बचत की जा सकती है। इसमें 15 से 30 हजार रुपये का एक्‍सचेंज बोनस, पेट्रोल पर 15 हजार रुपये का कॉर्पोरेट और 20 हजार रुपये का लॉयल्‍टी बोनस मिल रहा है।

इसके सीएनजी वर्जन पर भी 44500 रुपये तक की सेविंग इस महीने की जा सकती है।

Maruti Alto K10 Car
Maruti Alto K10 Car
PC-MarutiSuzuki

Maruti Alto K10 पर क्‍या है ऑफर

मारुति की ऑल्‍टो के10 को खरीदना है तो इस महीने में 49500 रुपये तक बचाए जा सकते हैं। इसमें 32 हजार रुपये का कैश डिस्‍काउंट, 10 से 15 हजार रुपये का एक्‍सचेंज और 2500 रुपये का कॉर्पोरेट बोनस मिल रहा है। यह ऑफर इसके बेस वेरिएंट LXI पर मिल रहा है। इसके VXI, VXI+ पर 39500 और CNG पर 27500 रुपये तक बचाने का मौका मिल रहा है।

Maruti Celerio पर भी है ऑफर

मारुति की सेलेरियो कार पर भी इस महीने 44500 रुपये तक बचाए जा सकते हैं। जिसमें 27 हजार रुपये का कैश डिस्‍काउंट, 15 हजार रुपये का एक्‍सचेंज बोनस और 2500 रुपये का कॉर्पोरेट बोनस मिल रहा है। यह ऑफर इसके पेट्रोल वेरिएंट्स पर मिल रहा है। सीएनजी पर 32500 रुपये तक बचाए जा सकते हैं।

Maruti Swift पर क्‍या है ऑफर

मारुति की स्विफ्ट कार पर 40 हजार रुपये तक बचाए जा सकते हैं। जिसमें 20 हजार रुपये का कैश डिस्‍काउंट, 15 हजार रुपये का एक्‍सचेंज बोनस, 10 हजार रुपये का स्‍क्रैपेज बोनस और 5 हजार रुपये का कॉर्पोरेट बोनस मिल रहा है। यह ऑफर्स इसके पेट्रोल वेरिएंट्स पर मिल रहे हैं। इसके सीएनजी वर्जन पर भी इस महीने 20 हजार रुपये तक बचाए जा सकते हैं।

Maruti S Presso पर कितना है ऑफर

मारुति की सबसे सस्‍ती कार एस प्रेसो को इस महीने खरीदते हैं तो 27500 रुपये तक बचाए जा सकते हैं। जिसमें 10 हजार रुपये का कैश डिस्‍काउंट, 10 से 15 हजार रुपये का एक्‍सचेंज बोनस, 2500 रुपये का कॉर्पोरेट बोनस मिल रहा है।

Maruti Eeco पर भी मिलेगा ऑफर

मारुति की वैन ईको पर भी इस महीने 39500 रुपये बचाए जा सकते हैं। इस पर 22 हजार रुपये का कैश डिस्‍काउंट,  10 से 15 हजार रुपये का एक्‍सचेंज बोनस,  2500 रुपये का कॉर्पोरेट बोनस मिल रहा है। इसके सीएनजी वर्जन पर इस महीने 27500 रुपये बचाने का मौका मिल रहा है।

किन कारों पर नहीं है ऑफर

मारुति एरिना की कुछ कारों पर इस महीने कोई भी ऑफर नहीं मिल रहा है। जिसमें Maruti Dzire, Maruti Brezza और Maruti Ertiga शामिल हैं।

कार मॉडल (Model) वेरिएंट (Variant) कैश डिस्काउंट एक्सचेंज/स्क्रैपेज बोनस अन्य बोनस कुल बचत (Total Savings)
Maruti Victoris Hybrid Version ₹ 31,000 ₹ 35,000 – ₹ 50,000 (Exchange)
+ ₹ 45,000 (Scrappage)
₹ 10,000 (Corporate)
+ ₹ 30,000 (Loyalty)
₹ 1,21,000 तक
Smart Hybrid – – – ₹ 65,000 तक
Maruti Wagon R Petrol Version ₹ 37,000 ₹ 15,000 – ₹ 30,000 (Exchange) ₹ 15,000 (Corporate)
+ ₹ 20,000 (Loyalty)
₹ 54,500 तक
CNG Version – – – ₹ 44,500 तक
Maruti Alto K10 LXI (Base Variant) ₹ 32,000 ₹ 10,000 – ₹ 15,000 (Exchange) ₹ 2,500 (Corporate) ₹ 49,500 तक
VXI / VXI+ – – – ₹ 39,500 तक
CNG Version – – – ₹ 27,500 तक
Maruti Celerio Petrol Variants ₹ 27,000 ₹ 15,000 (Exchange) ₹ 2,500 (Corporate) ₹ 44,500 तक
CNG Version – – – ₹ 32,500 तक
Maruti Swift Petrol Variants ₹ 20,000 ₹ 15,000 (Exchange)
+ ₹ 10,000 (Scrappage)
₹ 5,000 (Corporate) ₹ 40,000 तक
CNG Version – – – ₹ 20,000 तक
Maruti S-Presso All Applicable Variants ₹ 10,000 ₹ 10,000 – ₹ 15,000 (Exchange) ₹ 2,500 (Corporate) ₹ 27,500 तक
Maruti Eeco Petrol Version ₹ 22,000 ₹ 10,000 – ₹ 15,000 (Exchange) ₹ 2,500 (Corporate) ₹ 39,500 तक
CNG Version – – – ₹ 27,500 तक
कोई डिस्काउंट नहीं Maruti Dzire, Brezza, Ertiga – – – कोई ऑफर उपलब्ध नहीं है

यह भी पढ़ें- Maruti Brezza: हर 100 में से 35 लोग आंख बंद करके खरीद रहे CNG वर्जन; आखिर क्या है इसकी असली वजह?

Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।