Renault Duster Hybrid: Diwali 2026 पर डिलीवरी हुई शुरू; जानिए 1 लीटर में कितना माइलेज देती है यह SUV?

Renault Duster Hybrid
Renault Duster Hybrid Delivery PC- Renault India

खबर की मुख्‍य बातें

Renault Duster Hybrid की डिलीवरी शुरू।
दीवाली के मौके पर कंपनी ने शुरू की डिलीवरी।
16.99 लाख रुपये एक्‍स शोरूम है SUV की कीमत।

Renault Duster Hybrid की Delivery को कंपनी ने Diwali 2026 से शुरू कर दिया है। इस SUV में कैसे Features मिलते हैं। इसकी क्‍या Price है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Renault Duster Hybrid की डिलीवरी शुरू हुई

रेनो की ओर से इंडियन मार्केट में कुछ टाइम पहले ही हाइब्रिड वर्जन को लॉन्‍च किया गया है। जिसके बाद अब दीवाली 2026 के मौके पर इस एसयूवी की डिलीवरी को शुरू भी कर दिया गया है। इसी के साथ कंपनी ने हैदराबाद के HITEC सिटी में अपने नए ‘R’ स्टोर का भी उद्घाटन किया।

कितना ताकतवर Engine

रेनो ने डस्‍टर हाइब्रिड में 1.8 लीटर का नेचुरल एस्पिरेटिड 4 सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया है। इस इंजन के साथ 1.4kWh की लिथियम आयन बैटरी का यूज किया गया है। साथ में इस एसयूवी में 2 मोटर दी गई हैं। इंजन और मोटर से एसयूवी को 160 पीएस की पावर और 208 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। रेनो का कहना है कि इस इंजन से एसयूवी को 9.6 सेकंड में 0-100 KMPH की स्‍पीड से चलाया जा सकता है। वहीं रीजनरेटिव तरीके से बैटरी को चार्ज किया जा सकता है। रेनो के मुताबिक इस एसयूवी को इंजन से एक लीटर पेट्रोल में 29 KMPL तक की माइलेज मिल सकती है। कुछ खास कंडीशंस में इस एसयूवी को फुल टैंक और बैटरी के साथ 1400 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। वहीं शहर में यह एसयूवी 80% तक ईवी की तरह काम कर सकती है।

श्रेणी / पैरामीटर (Parameter) विवरण (Details)
इंजन प्रकार (Engine) 1.8-लीटर नेचुरल एस्पिरेटेड, 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन
बैटरी एवं मोटर (Battery & Motors) • 1.4 kWh लिथियम-आयन बैटरी
• 2 इलेक्ट्रिक मोटर्स
पावर और टॉर्क (Power & Torque) • मैक्सिमम पावर: 160 PS
• मैक्सिमम टॉर्क: 208 Nm
एक्सीलरेशन (0-100 KMPH) 9.6 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटे की रफ्तार
माइलेज (Fuel Economy) 29 KMPL तक
ड्राइविंग रेंज (Maximum Range) फुल टैंक व बैटरी पर 1,400 किमी तक (विशेष स्थितियों में)
शहर में EV मोड क्षमता शहरों में ड्राइव के दौरान 80% तक EV (इलेक्ट्रिक) मोड में संचालन
बैटरी चार्जिंग तकनीक रीजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम द्वारा स्व-चार्जिंग (Self-Charging)

कैसे हैं Features

मेकर ने इस एसयूवी को कई शानदार फीचर्स दिए हैं। इस एसयूवी में इलूमिनेटिड लोगो, E-Tech बैजिंग, LED लाइट सेटअप, 212 एमएम ग्राउंड क्लियरेंस, 18 इंच अलॉय व्‍हील, 10.1 इंच इंफोटेनमेंट डिस्‍प्‍ले, 10.25 इंच डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट डिस्‍प्‍ले, पैनोरमिक सनरूफ, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट, ड्यूल जोन क्‍लाइमेट कंट्रोल, 6 एयरबैग जैसे फीचर्स के साथ कई और फीचर्स भी मिलते हैं।

वादा पूरा करने पर गर्व

रेनॉल्ट ग्रुप इंडिया के VP-सेल्स एंड मार्केटिंग, फ्रांसिस्को हिडाल्गो ने कहा, “ हमारे प्लानिंग फेज़ के दौरान, हमने अपने लिए एक बड़ा टारगेट तय किया था: त्योहारों के मौसम से पहले, एक साल से भी कम समय में कस्टमर्स तक डस्टर हाइब्रिड पहुंचाना। हमें उस वादे को पूरा करने पर गर्व है, और हम दिवाली के आसपास अपने कस्टमर्स को डस्टर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड E-Tech 160 देना शुरू कर रहे हैं। लॉन्च के बाद से मिला ज़बरदस्त रिस्पॉन्स भारत में हाइब्रिड टेक्नोलॉजी की बढ़ती स्वीकार्यता को दिखाता है। हालांकि, हमारा कमिटमेंट प्रोडक्ट से कहीं ज़्यादा है। हैदराबाद हमारे लिए एक ज़रूरी मार्केट है, और नए ‘R स्टोर’ के साथ हम एक बेस्ट-इन-क्लास खरीदारी और ओनरशिप जर्नी बना रहे हैं, ताकि हर कस्टमर को शोरूम और सर्विस में वैसा ही अनुभव मिले जैसा उन्हें गाड़ी चलाते समय मिलता है। ”

Renault showroom
Renault showroom
PC- Renault India

शोरूम पर है बड़ा प्‍लान

रेनॉल्ट इंडिया का प्लान है कि जुलाई 2027 तक टॉप 24 शहरों में अपने सभी शोरूम को नए ‘R स्टोर फ़ॉर्मेट’ में अपग्रेड कर दिया जाएगा, जो कंपनी की सेल्स में लगभग आधी हिस्सेदारी रखते हैं। इन शहरों में चल रहे 73 शोरूम में से 30 को अपग्रेड कर दिया गया है।

कितना है Price

इंडियन मार्केट में इस एसयूवी की एक्‍स शोरूम प्राइज 16.99 लाख रुपये से शुरू हो रही है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम प्राइज 19.49 लाख रुपये तक जाती है।

किनसे है मुकाबला

मार्केट में इस एसयूवी को मिड साइज 5 सीटर हाइब्रिड एसयूवी की तरह ऑफर किया जा रहा है। इस एसयूवी को सीधे तौर पर Maruti Grand Vitara Hybrid, Toyota Hyryder Hybrid और Maruti Victoris Hybrid के साथ होता है।

यह भी पढ़ें- Renault Duster Hybrid: आपके शहर में कितना है On-Road Price? देखिए दिल्ली से मुंबई तक की पूरी लिस्ट!

Neeraj ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। ऑटोमोबाइल, टेक्‍नोलॉजी-गैजेट्स की पूरी अपडेट रखते हैं। खाली समय में नीरज को घूमने और नए दोस्‍त बनाने का शौक है।