E20 Petrol: 20% बोलकर आपको दिया जा रहा 30% फ्लेक्‍स फ्यूल, Karnataka Govt के बड़े खुलासे से मची खलबली

E20 Petrol Karnataka
E20 Petrol Karnataka PC- autotechbiz.in

खबर की मुख्‍य बातें

कर्नाटक सरकार ने किया बड़ा खुलासा।
20 की जगह 30% से ज्‍यादा हो रहा मिक्‍स।
पेट्रोल में 20 की जगह 30% ईथेनॉल की मिक्‍सिंग।

E20 Petrol को केंद्र सरकार की ओर से सभी राज्‍यों में अनिवार्य तौर पर ऑफर किया जा रहा है। लेकिन Karnataka Govt ने इस पर क्‍या बड़ा खुलासा किया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

E20 Petrol पर बड़ा खुलासा

कर्नाटक सरकार की ओर से ई20 पेट्रोल पर बड़ा खुलासा किया गया है। जिसके बाद एक बार फिर से यह बात चर्चा में आ गई है कि क्‍या ई20 पेट्रोल सही में वाहनों के लिए सही फैसला है?

क्‍या किया खुलासा

कर्नाटक सरकार में फूड, सिविल सप्लाई और कंज्‍यूमर अफेयर मिनिस्‍टर रिजवान अरशद ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर इस बात का बड़ा खुलासा किया है। उन्‍होंने खुलासा किया कि राज्‍य में पेट्रोल पंपों पर ई20 की जगह ई30 और उससे भी ज्‍यादा ईथेनॉल को मिक्‍स कर बेचा जा रहा है।

कितने पंपों पर की चेकिंग

राज्‍य सरकार के मंत्री ने बताया कि सरकार ने पहली बार पेट्रोल पंप से सैंपल इकट्ठा कर चेक करने का फैसला लिया। जिसके बाद आए नतीजों को मंत्री की ओर से प्रेस कांफ्रेंस में साझा किया गया। उन्‍होंने बताया कि लीगल मेट्रोलॉजी डिपार्टमेंट ने राज्‍य के 805 पेट्रोल पंपों की जांच की। उनमें से 748 पंप एक्‍यूरेसी चेक में फेल पाए गए हैं। जहां पर डिस्‍पेंसिंग यूनिट में शॉर्ट डिलीवरी या कैलिब्रेशन डेविएशन देखने को मिला। सरकार ने इन पंपों से 6.66 लाख रुपये का जुर्माना भी वसूला।

कहां पर कितनी मिक्‍सिंग

जानकारी के मुताबिक सरकार की ओर से जिन पेट्रोल पंपों पर इसकी चेकिंग की गई, उनमें IOCL, BPCL, HPCL, Nayara, Shell के पंप शामिल हैं। इनमें से IOCL पर सबसे ज्‍यादा 31.2%, BPCL पर 20.5%, HPCL पर 26.5%, Nayara पर 26.1% और Shell के पंप पर 25.5% ईथेनॉल की मात्रा मिली है, जो 20% के मुकाबले काफी ज्‍यादा है।

सभी राज्‍यों में हो चेकिंग

कर्नाटक में इस तरह का मामला सामने आने के बाद सवाल उठाया जा रहा है कि क्‍यों न इस तरह की चेकिंग को देश के सभी राज्‍यों के पेट्रोल पंपों पर भी की जाए। जिससे यह पता चल पाए कि ई20 की जगह लोगों को असल में कितने फीसदी ईथेनॉल मिक्‍स कर दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- बड़ा खुलासा! Maruti ने पहली Flex-Fuel Car के लिए क्यों चुनी WagonR? अभी पढ़ें पूरी इनसाइड स्टोरी!  

Neeraj ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। ऑटोमोबाइल, टेक्‍नोलॉजी-गैजेट्स की पूरी अपडेट रखते हैं। खाली समय में नीरज को घूमने और नए दोस्‍त बनाने का शौक है।