CNG Price Hike: मुंबई में सीएनजी भरवाना हुआ महंगा, 1.50 रुपये बढ़ गई कीमत, क्‍या है नया रेट

cng price hike mumbai
cng price hike mumbai PC- autotechbiz.in

खबर की मुख्‍य बातें

मुंबई में महंगी हो गई सीएनजी।
1.50 रुपये तक बढ़ गई कीमत।
91.50 रुपये में मिलेगी सीएनजी।

CNG Price Hike: अब मुंबई में भी सीएनजी की प्राइज बढ़ चुकी है। मुंबई में गैस के प्राइज कितने बढ़े हैं। अब सीएनजी की कीमत क्‍या हो गई है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

मुंबई में CNG Price Hike हुई

मुंबई में एक बार फिर से सीएनजी की प्राइज को बढ़ा दिया गया है। आर्थिक राजधानी में साल 2026 में ही 8वीं बार सीएनजी की प्राइज को रिवाइज कर दिया गया है।

और कहां हुई महंगी

मुंबई के अलावा ठाणे, नवी मुंबई में भी सीएनजी की प्राइज को बढ़ा दिया गया है। जनवरी 2026 से अब तक मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन में सीएनजी की प्राइज में 11 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई है।

कब कब हुई महंगी

मुंबई में जनवरी 2026 में एक किलो सीएनजी का प्राइज 80.50 रुपये था। फरवरी में यह 50 पैसे बढ़कर 81 रुपये हो गया। फिर 12 अप्रैल को 1 रुपये, 13 मई को 2 रुपये, 29 मई को 2 रुपये, 1 सितंबर को 2 रुपये, 1 अक्‍टूबर को 1 रुपये, 1 नवंबर को 1 रुपये और अब 15 नवंबर से 1.50 रुपये प्रति किलोग्राम तक कीमत को बढ़ा दिया गया है।

अब कितना है प्राइज

15 नवंबर को सीएनजी की कीमत में बढ़ोतरी होने के बाद अब मुंबई रीजन में 91.50 रुपये प्रति किलोग्राम तक देने पड़ रहे हैं।

कौन करता है सप्‍लाई

मुंबई और आस पास के इलाकों में सीएनजी की सप्‍लाई की जिम्‍मेदारी Mahanagar Gas के पास है।

2020 के बाद तेजी से बढ़ी है कीमत

महाराष्‍ट्र ही नहीं बल्कि पूरे देश में पिछले 5 सालों में सीएनजी की कीमत में काफी तेजी से बढ़ोतरी हुई है। यह बढ़ोतरी दिल्‍ली, एनसीआर के साथ ही गुजरात, महाराष्‍ट्र, मध्‍य प्रदेश, राजस्‍थान, पंजाब, हरियाणा सहित कई राज्‍यों में की गई है। कई राज्‍यों में तो पिछले 5 सालों में सीएनजी के दाम दो से तीन गुना तक बढ़ चुके हैं।

यह भी पढ़ें- Mahindra XUV 3XO CNG vs Maruti Brezza CNG: Engine, Features, Price के मामले में किसे चुनना रहेगा फायदे का सौदा?

Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।