Kia Sorento: 7-सीटर SUV को खरीदने के लिए टूट पड़े लोग! महज 2 महीने में बिकीं 4,500 से ज्यादा गाड़ियां

Kia Sorento SUV
Kia Sorento SUV PC- Kia India

खबर की मुख्‍य बातें

Kia Sorento की हुई 4500 यूनिट्स सेल।
एसयूवी में मिलते हैं शानदार फीचर्स।
27.99 लाख रुपये से शुरू होती है प्राइज।

Kia Sorento को इंडियन मार्केट में सितंबर में लॉन्‍च किया गया। तब से अब तक इसकी 4500 यूनिट्स की सेल हुई है। इसमें कैसी खूबियां हैं। इसकी क्‍या Price रखी है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Kia Sorento हुई हिट

इंडियन मार्केट में किआ ने सितंबर 2026 में ही नई एसयूवी के तौर पर सोरेंटो को लॉन्‍च किया था। लॉन्‍च के बाद से ही इस एसयूवी की इतनी डिमांड आई कि अब यह अपने सेगमेंट की हिट एसयूवी बन गई है।

कितनी हुई सेल

मेकर ने बताया है कि इस एसयूवी की लॉन्‍च के बाद से अब तक 4500 यूनिट्स की सेल इंडिया में हो चुकी है। यह नंबर्स वह है जो कंपनी ने डीलरशिप को अब तक सप्‍लाई किए हैं। बात लॉन्‍च के पहले महीने की हो तो तब तक इसकी 1739 यूनिट्स की सेल हो चुकी थी। अगर इसमें उन यूनिट्स को भी जोड़ा जाए जिनको लॉन्‍च से पहले डीलरशिप तक पहुंचाया गया था, तो एक महीने में इसकी 2104 यूनिट्स की सेल हो चुकी थी।

कैसे हैं Features

मेकर ने इस एसयूवी को टाइगर फेस फ्रंट ग्रिल, आइस क्‍यूब LED हेडलैंप, Y शेप LED DRLs, 19 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, रूफ रेल, यू शेप LED टेल लैंप, रियर स्‍पॉयलर, 12.3 इंच ड्यूल कर्व्‍ड डिस्‍प्‍ले, AI, क्रूज कंट्रोल, एंबिएंट लाइट, पैनोरमिक सनरूफ, सॉफ्ट लेदर टच इंटीरियर, 12 स्‍पीकर बोस म्‍यूजिक सिस्‍टम, रियर वाइपर, वॉशर, ड्यूल एग्‍जॉस्‍ट टिप, ग्रे-ब्‍लैक और ग्रे-ब्राउन इंटीरियर थीम, रोटरी ड्राइव सेलेक्‍टर, वायरलेस फोन चार्जर, पुश-बटन स्‍टार्ट/स्‍टॉप, 6-7 सीटर ऑप्‍शंस, को-पैसेंजर सीट में बॉस मोड, ड्यूल जोन क्‍लाइमेट कंट्रोल, हेड-अप डिस्‍प्‍ले जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। एसयूवी में 10 एयरबैग, डिजिटल IRVM, 360 डिग्री कैमरा, ऑटो पार्किंग असिस्‍टेंस, रियर डैशकैम, टीपीएमएस, Level-2 ADAS के साथ कई सेफ्टी फीचर्स दिए हैं।

कितना ताकतवर है Engine

किआ सोरेंटो को 2 इंजन ऑप्‍शंस के साथ लॉन्‍च किया है। इस एसयूवी में मेकर ने 1.6 लीटर टर्बो पेट्रोल स्‍ट्रॉन्‍ग हाइब्रिड इंजन दिया है, जो इस एसयूवी को 180 हॉर्स पावर और 265 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क देती है। इसके साथ दी गई बैटरी से इसे अलग से 65 हॉर्स पावर देती है। इसमें 6स्‍पीड टॉर्क कनवर्टर, AWD और FWD ऑप्‍शंस दिया है।

दूसरे इंजन ऑप्‍शन में इसे 2.2 लीटर डीजल इंजन दिया है। इस इंजन से एसयूवी को 193 हॉर्स पावर और 442 न्‍यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। इसके साथ में 8 स्‍पीड डीसीटी गियरबॉक्‍स है। पेट्रोल की तरह ही इसमें भी FWD और RWD ऑप्‍शंस हैं। साथ में नॉर्मल, ईको, स्‍पोर्ट, स्‍मार्ट ड्राइविंग मोड्स हैं। AWD में अलग से स्‍नो, मड और सैंड टैरेन मोड्स भी दिए हैं।

कितनी है Price

मेकर इस एसयूवी को इंडियन मार्केट में 27.99 लाख रुपये से लेकर 40.39 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज के बीच ऑफर करती है।

यह भी पढ़ें- Kia New Plan: किआ करने जा रही है ₹18,750 करोड़ का मेगा निवेश; नए प्लांट में बनेंगी कौन सी कारें

Neeraj ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। ऑटोमोबाइल, टेक्‍नोलॉजी-गैजेट्स की पूरी अपडेट रखते हैं। खाली समय में नीरज को घूमने और नए दोस्‍त बनाने का शौक है।