Bajaj Pulsar 180: बजाज ने फिर से बंद कर दी अपनी यह आइकॉनिक Pulsar; स्टॉक खत्म होने से पहले घर लाने का आखिरी मौका

bajaj pulsar 180
bajaj pulsar 180 PC- autotechbiz.in- AI

खबर की मुख्‍य बातें

Bajaj Pulsar 180 फिर हुई बंद।
2022 में भी की गई थी बंद।
अप्रैल 2026 में फिर से हुई थी ऑफर।

Bajaj Pulsar 180 को एक बार फिर से बंद कर दिया गया है। कंपनी ने इस बाइक को वेबसाइट से हटा दिया है। इसमें कैसी खूबियां मिलती थीं। इसे क्‍यों बंद किया गया है। इस  रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Bajaj Pulsar 180 हुई बंद

बजाज ने इंडियन मार्केट में अपनी 180 सीसी की बाइक पल्‍सर 180 को एक बार फिर से बंद कर दिया है। कंपनी की वेबसाइट से इस बाइक को हटा दिया गया है। जिसके बाद यह उम्‍मीद की जा रही है कि अब इसे दूसरी बार बंद कर दिया है। हालांकि बजाज ने इस पर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।

पहले भी हुई थी बंद

बजाज ने इस बाइक को पहले भी 2022 में बंद कर दिया था। इसके बाद 2026 के अप्रैल में एक बार फिर से इसे मार्केट में ऑफर किया गया था। लेकिन अब दूसरी बार इस बाइक को वेबसाइट से हटा दिया गया है।

कितना ताकतवर Engine

मेकर ने इस बाइक में 178.6 सीसी का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्‍ड इंजन देती है। इस इंजन से बाइक को 17 हॉर्स पावर और 15 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें 5 स्‍पीड गियरबॉक्‍स भी दिया जाता है।

कैसे हैं Features

बजाज पल्‍सर 180 को हेलोजन लाइट, LED टेल लाइट, डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट डिस्‍प्‍ले, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, सिंगल चैनल एबीएस, साइड स्‍टैंड इंजन कट-ऑफ, फ्रंट और रियर में डिस्‍क ब्रेक, 17 इंच टायर, 15 लीटर के पेट्रोल टैंक के साथ मार्केट में ऑफर किया जाता रहा है।

क्‍यों हुई बंद

बजाज ने इस पर कोई ऑफिशियल डिटेल नहीं दी है। लेकिन माना जा रहा है कि इस बाइक की अपने सेगमेट में कम डिमांड के कारण ऐसा हो सकता है। इसके साथ ही यह भी उम्‍मीद की जा सकती है कि इसको भविष्‍य में बड़े अपडेट के साथ फिर से ऑफर किया जा सकता है।

स्‍टॉक खत्‍म होने तक मिलेगी

बजाज ने भले ही इस बाइक को वेबसाइट से हटाया है। लेकिन अभी भी जिन डीलर्स के पास इसकी बची हुई यूनिट्स हैं, वहां से इस बाइक को खरीदा जा सकता है।

किनसे है मुकाबला

इंडियन मार्केट में बजाज पल्‍सर 180 को 180 सीसी सेगमेंट में ऑफर किया जाता रहा है। इस सेगमेंट में इसको सीधे तौर पर TVS Apache RTR 180 के साथ इसका मुकाबला होता है। इसके साथ में इसे KTM 200, Yamaha R2 जैसी बाइक्‍स से भी चुनौती मिलती है।

यह भी पढ़ें- 2026 Bajaj Pulsar NS 200 Launch: ज्यादा पावर और नए हाई-टेक फीचर्स के साथ अपडेट हुई, कितनी रखी Price