स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए बैटरी लाइफ आज भी एक अहम जरूरत बनी हुई है। खासकर उन यूजर्स के लिए जो फोन पर वीडियो देखते हैं, सोशल मीडिया चलाते हैं या लंबे समय तक कॉलिंग करते हैं। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए घरेलू स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लावा ने अपना नया फोन Lava Smart 4 Pro पेश किया है।
कंपनी ने इसे 10,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh की बैटरी है, जो लावा के स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी है।

PC- Lava
7,000mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग
Lava Smart 4 Pro में 7,000mAh की Li-Ion बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक, यह फोन 950 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम और 748 मिनट तक YouTube वीडियो प्लेबैक टाइम देने में सक्षम है। इसमें 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। चार्जिंग के लिए Type-C पोर्ट दिया गया है। बड़ी बैटरी के साथ कंपनी का दावा है कि यूजर्स को बार-बार फोन चार्ज करने की जरूरत कम पड़ेगी।
90Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले
इस स्मार्टफोन में 6.75 इंच (17.13cm) की HD+ नॉच डिस्प्ले दी गई है। यह स्क्रीन 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इससे स्क्रॉलिंग और सामान्य इस्तेमाल के दौरान बेहतर अनुभव मिलने की उम्मीद है। फोन को Neelam Blue और Konark Gold सहित दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज
परफॉर्मेंस के लिए Lava Smart 4 Pro में UNISOC T610 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 4GB रैम के साथ अतिरिक्त 4GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट मिलता है। यानी जरूरत पड़ने पर कुल 8GB तक रैम का इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन में 64GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।
13MP का रियर और 5MP का फ्रंट कैमरा
फोटोग्राफी के लिए फोन में 13MP का रियर कैमरा दिया गया है। इसमें पोर्ट्रेट, नाइट, पैनोरमा, AI, प्रो मोड, स्लो मोशन और टाइम-लैप्स जैसे कैमरा फीचर्स मिलते हैं। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कम रोशनी में बेहतर तस्वीरों के लिए इसमें स्क्रीन फ्लैश का सपोर्ट भी मौजूद है।
Android 16 और सिक्योरिटी फीचर्स
Lava Smart 4 Pro Android 16 पर काम करता है। कंपनी के अनुसार, इसमें बिना विज्ञापन और अनचाहे ऐप्स के क्लीन एंड्रॉयड अनुभव मिलेगा। फोन के लिए दो साल तक सिक्योरिटी पैच अपडेट देने की बात कही गई है। सुरक्षा के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा फोन में डुअल SIM 4G VoLTE कनेक्टिविटी मिलती है।
MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन और वारंटी
फोन को MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन मिला है। यह ड्रॉप और शॉक रेजिस्टेंस से जुड़ा सर्टिफिकेशन है, जो डिवाइस को अतिरिक्त मजबूती देने के लिए है। इसके साथ ही कंपनी Free Service @ Home सुविधा भी दे रही है, जिसके तहत ग्राहकों को घर पर ही सर्विस सपोर्ट मिलेगा। फोन के हैंडसेट पर एक साल और एक्सेसरीज पर छह महीने की वारंटी दी जाएगी।
कीमत और उपलब्धता
Lava Smart 4 Pro के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है। कंपनी ने इसे फिलहाल भारत में अपने ऑफलाइन रिटेल नेटवर्क के माध्यम से उपलब्ध कराया है। यानी ग्राहक इसे लावा के ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीद सकेंगे।
यह भी पढ़ें- Lava का बड़ा कदम: उत्तर प्रदेश के 25 लाख छात्रों को मिलेंगे फ्री टैबलेट, Lava के साथ योगी सरकार ने किया समझौता
ये भी पढ़ें
क्या है खास?: OnePlus 17 में मिल सकती है 240Hz रिफ्रेश रेट वाली 2K डिस्प्ले, सामने आई बड़ी जानकारी
Redmi Note 18: इसमें मिल सकती है 8888mAh की बैटरी! 45W चार्जिंग और 50MP कैमरा भी होगा खास, जानें सबकुछ
ध्यान दें: स्मार्टफोन खरीदने के बाद भी ग्राहकों का साथ देगी Ai+, 800 से ज्यादा सर्विस सेंटर के जरिए मिलेगी मदद
Vivo V80 FE: 7000mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा वीवो का नया फोन, जानें फीचर्स-कीमत













Leave a Reply