खबर की मुख्य बातें
| Kia Seltos के कई वेरिएंट्स बंद हुए। | |
| Kia Sonet के भी वेरिएंट्स हटाए गए। | |
| Kia Carens के लाइनअप में बदलाव हुआ। |
Kia Seltos से लेकर Kia Sonet तक कंपनी ने 3 कारों के लाइनअप में बदलाव किया है। किआ ने किन कारों के लाइनअप में कैसा चेंज किया है। इसके बाद किन वेरिएंट्स को बंद किया गया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
बंद हुए Kia Seltos से लेकर Sonet तक के कुछ वेरिएंट्स
किआ इंडिया ने मार्केट में ऑफर की जा रही अपनी तीन कारों के कुछ वेरिएंट्स को अब हटा दिया है। इन कारों में मिड साइज एसयूवी किआ सेल्टॉस, सब 4 मीटर एसयूवी सोनेट और एमपीवी कैरेंस क्लाविस शामिल हैं।
क्यों किए बंद
किआ की ओर से इन तीनों कारों के कुछ वेरिएंट्स को बंद करने को लेकर कोई ऑफिशियल डिटेल नहीं दी गई है। लेकिन माना जा रहा है कि बाकी वेरिएंट्स की ज्यादा डिमांड की वजह से उनका प्रोडक्शन बढ़ाने की कोशिश के तहत यह कदम उठाया गया है।
Kia Seltos के कौन से वेरिएंट बंद हुए
किआ सेल्टॉस एसयूवी के 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ वाले IMT ट्रांसमिशन वाले वेरिएंट्स को बंद कर दिया गया है। लॉन्च के टाइम किआ ने HTE (O) के साथ यह वेरिएंट्स दिए थे। इसके साथ में HTK और HTK (O) के भी iMT वेरिएंट्स को हटा दिया गया है। ADAS के बिना आने वाले इसके X लाइन वेरिएंट्स को भी हटा दिया गया है।
Kia Carens Clavis के कौन से वेरिएंट्स बंद हुए
किआ की बजट एमपीवी के तौर पर आने वाली कैरेंस क्लाविस के भी कुछ वेरिएंट्स को हटा दिया गया है। कंपनी ने इस एमपीवी के जिन वेरिएंट्स को बंद किया है उनमें HTX वाले iMT को हटाया है। वहीं डीजल में HTE डीजल MT को भी बंद कर दिया गया है।
Kia Sonet में नहीं मिलेंगे ये वेरिएंट्स
किआ की सब 4 मीटर एसयूवी सोनेट में भी कई वेरिएंट्स हटा दिए गए हैं। इस एसयूवी में से जिन वेरिएंट्स को हटाया है, उनमें 1.0 टर्बो पेट्रोल के साथ आने वाले iMT वेरिएंट्स को बंद कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें- Kia Seltos: पेट्रोल और हाइब्रिड वेरिएंट्स के साथ हुई Crash Testing, Euro NCAP ने कितनी दी रेटिंग
ये भी पढ़ें
Toyota Innova Hycross Facelift: लॉन्च से पहले फिर सामने आया टीजर, किन Features की मिल रही डिटेल
PUC: अब किन कारों को करवानी होगी साल में 3 बार चेकिंग और किन कारों को मिलेगी 3 साल की छूट
Mahindra UDO: कैसा है Mahindra का अनोखा ‘Autoplane’; मिलते हैं कैसे धांसू Features और कितनी है Price?
BMW R 12 G/S Launch: इंडिया आई नई ताकतवर Bike, कैसे हैं Features और कितनी रखी गई है Price?












Leave a Reply