खबर की मुख्य बातें
| Toyota Innova Hycross Facelift होगी लॉन्च। | |
| 25 नंवबर को दिल्ली में होगी एमपीवी लॉन्च। | |
| फेसलिफ्ट में मिल सकते हैं कई नए फीचर्स। |
Toyota Innova Hycross Facelift को 25 November को Launch किया जाएगा। इसके पहले टीजर से कौन सी डिटेल मिली हैं। इसमें किस तरह के चेंज किए जा सकते हैं। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Toyota Innova Hycross Facelift होगी Launch
टोयोटा इंडियन मार्केट में अपनी मिड साइज एमपीवी इनोवा हाईक्रॉस फेसलिफ्ट को लॉन्च करने की तैयारी कर चुकी है। कंपनी इसे ऑफिशियली 25 November 2026 को लॉन्च कर देगी। जिसमें कई चेंज होंगे।
क्या होंगे चेंज
टोयोटा ने अभी इस पर पूरी डिटेल नहीं दी है। लेकिन कुछ टीजर सोशल मीडिया पर रिलीज किए गए हैं। इन टीजर से इसके कुछ फीचर्स की डिटेल मिल रही है। जिसमें टैजर की तरह LED DRLs, नई ग्रिल, क्रोम फिनिश हैंडल, शार्क फिन एंटीना, ओआरवीएम पर टर्न इंडीकेटर जैसे अपडेट एक्सटीरियर में हो सकते हैं। इंटीरियर में भी कई चेंज हो सकते हैं, जिसमें नए कलर का इंटीरियर, 12.3 इंच इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, 12.3 इंच ड्राइवर डिस्प्ले, 8वे पावर्ड ड्राइवर सीट, वेंटिलेटिड फ्रंट सीट, 13 स्पीकर के साथ JBL का म्यूजिक सिस्टम, ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, ऑटो हेडलैंप और रेन सेंसिंग वाइपर जैसे अपडेट शामिल हो सकते हैं।
ये Features भी मिलेंगे
इनोवा हाईक्रॉस फेसलिफ्ट में कंपनी Level-2 ADAS के साथ में 360 डिग्री कैमरा, 6 एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, हिल होल्ड असिस्ट, पार्किंग सेंसर, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज, ऑल व्हील डिस्क ब्रेज जैसे फीचर्स को भी दे सकती है।
कितना ताकतवर Engine
इस एमपीवी को 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.0 लीटर NA पेट्रोल हाइब्रिड इंजन ऑप्शन के साथ लाया जाता है। इस बात की उम्मीद है कि फेसलिफ्ट में इस एमपीवी को इन दोनों इंजन ऑप्शन के साथ ही ऑफर किया जाएगा। इसके नेचुरल एस्पिरेटिड इंजन से 171 पीएस पावर और 204 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। साथ में CVT ट्रांसमिशन मिलेगा। वहीं 2.0 हाइब्रिड इंजन से 189 पीएस पावर और 191+ 206 न्यूटन मीटर का कंबाइंड टॉर्क मिलेगा। इसके साथ में ECVT ट्रांसमिशन को दिया जाएगा।
कितनी होगी Price
टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस फेसलिफ्ट के लॉन्च के टाइम ही इसकी सही प्राइज की डिटेल मिल पाएगी। लेकिन माना जा सकता है कि नए फीचर्स एडऑन होने की वजह से इसकी एक्स शोरूम प्राइज में कुछ चेंज हो सकते हैं। लेकिन इसके बेस वेरिएंट की एक्स शोरूम प्राइज में ज्यादा चेंज होने की उम्मीद कम है।
किनसे होगा मुकाबला
इंडियन मार्केट में टोयोटा की इस एमपीवी को सीधे तौर पर Tata Safari, Mahindra XUV 7XO, Mahindra Scorpio N जैसी एसयूवी के साथ Maruti Invicto जैसी एमपीवी से भी मुकाबला करना होता है।
यह भी पढ़ें- Toyota Innova Hycross Facelift: इंडिया से पहले विदेश में हो गया Launch; जान लें क्या-क्या बदल गया इस MPV में?
ये भी पढ़ें
Kia Seltos से लेकर Sonet तक के लाइनअप में हुआ बड़ा बदलाव, कंपनी ने बंद किए कुछ वेरिएंट्स
PUC: अब किन कारों को करवानी होगी साल में 3 बार चेकिंग और किन कारों को मिलेगी 3 साल की छूट
Mahindra UDO: कैसा है Mahindra का अनोखा ‘Autoplane’; मिलते हैं कैसे धांसू Features और कितनी है Price?
BMW R 12 G/S Launch: इंडिया आई नई ताकतवर Bike, कैसे हैं Features और कितनी रखी गई है Price?












Leave a Reply