New SUVs in August: इंडियन कार मार्केट में मारुति से लेकर रोल्स रॉयस तक अपनी कारों को ऑफर करते हैं। हर कंपनी अपनी सेल्स बढ़ाने के लिए मौजूदा पोर्टफोलियो के साथ ही नई कारों और एडिशन लॉन्च करती है। August 2025 में किस मेकर ने कौन सी एसयूवी इंडियन मार्केट में लॉन्च की है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
2025 Renault Kiger Facelift
रेनो ने इंडियन मार्केट में अगस्त 2025 में नई काइगर फेसलिफ्ट को लॉन्च किया है। इसमें ज्यादातर कॉस्मैटिक अपडेट्स दिए हैं और इंजन पुरानी काइगर वाला है। लेकिन अब इसे मैनुअल और एएमटी के अलावा सीवीटी ट्रांसमिशन के ऑप्शन के साथ ऑफर किया गया है। इसकी एक्स शोरूम प्राइज 6.29 लाख से 11.29 लाख रुपये के बीच है।
Citroen C3X
सिट्रॉएन ने इंडिया में अगस्त महीने में Citroen C3X को भी लॉन्च किया है। इसमें नॉर्मल सी3 के मुकाबले ज्यादा प्रीमियम फीचर्स दिए हैं। अब इसमें 10.25 इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन, 7 इंच फुली डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जर, 15 इंच अलॉय व्हील्स, नए कलर ऑप्शंस दिए हैं। इसकी एक्स शोरूम प्राइज 7.91 लाख से शुरू हो रही है।
Nissan Magnite Kuro Edition
निसान ने मैग्नाइट एसयूवी को 2024 में ही बदला है। जिसके बाद अब फिर से इसके कुरो एडिशन को लाया गया है। इसमें ऑल ब्लैक थीम के साथ रेड कलर इंसर्ट्स दिए हैं। इंजन वही एक लीटर का है। इसकी एक्स शोरूम प्राइज 8.31 लाख रुपये है।
Mahindra BE6 Batman Edition
महिंद्रा ने भी 14 अगस्त को BE6 का Batman Edition इंडिया में लॉन्च किया है। इसमें भी ऑल ब्लैक थीम के साथ बैटमैन डिकल्स मिलेंगे। यह एडिशन लिमिटेड नंबर्स के साथ खरीदा जा सकता है। इसकी एक्स शोरूम प्राइज 27.79 लाख रुपये है।
Maruti Grand Vitara Phantom Blaq Edition
मारुति ने भी मिड साइज एसयूवी ग्रैंड विटारा को फैंटम ब्लैक एडिशन के साथ अगस्त 2025 में लॉन्च किया। इस एडिशन में एसयूवी को मैट ब्लैक थीम मिली है। यह इसके एल्फा प्लस हाइब्रिड वेरिएंट में मिलेगा। अभी इसकी एक्स शोरूम प्राइज सामने आना बाकी है।
ये भी पढ़ें
Mercedes Benz GLC Electric: मर्सिडीज ने लॉन्च कर दी इलेक्ट्रिक एसयूवी, 78.50 लाख में क्या क्या मिलेगा
Nissan: कंपनी दे रही शानदार Diwali Gift, 2 कारों को खरीदने पर बिल्कुल Free मिलेगी CNG किट
Maruti Brezza: हर 100 में से 35 लोग आंख बंद करके खरीद रहे CNG वर्जन; आखिर क्या है इसकी असली वजह?
JSW Jetour T2: डेब्यू से पहले भारत में दिखी SUV; लीक हुआ लग्जरी इंटीरियर, कब होगी एंट्री?












Leave a Reply