BMW iX3 के नए अवतार से उठा पर्दा, 10 मिनट की चार्जिंग से हो जाएगा दिल्ली से जयपुर तक का सफर

BMW iX3
BMW iX3 PC-BMW

BMW iX3 को इलेक्‍ट्रिक एसयूवी के सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी की दूसरी जेनरेशन को अब अनवील (BMW electric SUV India) कर दिया गया है। इसे पहली Neue Kilasse EV के रूप में पेश किया है। इसमें कैसी खूबियों को दिया गया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

दूसरी जेनरेशन का उठा पर्दा

बीएमडब्‍न्‍यू ने दूसरी जेनरेशन की BMW iX3 इलेक्‍ट्रिक एसयूवी से पर्दा उठा दिया है। इसे न्‍यू क्‍लास एसयूवी (Neue Kalsse SUV) सीरीज की पहली एसयूवी के तौर पर लाया जाएगा। जिसे रेंज और प्राइज दोनों ही तरह से सुधार करने के लिए डिजाइन किया है।

BMW iX3
BMW iX3
PC- BMW

805 KM है रेंज

बीएमडब्‍ल्‍यू ने इस इलेक्‍ट्रिक एसयूवी में 108.7 KWh की बैटरी दी है। इस बैटरी के साथ एसयूवी को 679 से 805 किलोमीटर की रेंज (BMW iX3 range) मिलेगी। यह 800V की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसकी एक और खू‍बी यह है कि इसे सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग के बाद 372 किलोमीटर की रेंज (BMW iX3 fast charging) मिल जाती है और सिर्फ 21 मिनट में ही यह 10-80 पर्सेंट तक चार्ज हो जाती है।

मोटर

BMW iX3 की दूसरी जेनरेशन को ड्यूल मोटर सेट-अप के साथ ऑफर किया जाएगा। जो इसे ऑल व्‍हील ड्राइव की कैपेबिलिटी भी देगी। इसकी मोटर से 469 हॉर्स पावर और 645 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। 0-100 किलोमीटर की स्‍पीड पकड़ने में इसे 4.9 सेकेंड लगते हैं और इसकी टॉप स्‍पीड 210 किलोमीटर प्रति घंटा है।

BMW iX3
BMW iX3
PC-BMW

मिलते हैं शानदार फीचर्स

नई एसयूवी में सिग्‍नेचर वाली पतली हेडलाइट्स हैं। साथ में फ्लश फिटिंग डोर हैंडल और बॉडी कलर चौकोर व्‍हील आर्च भी हैं। साथ में 20 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, चौड़ी टेल लाइट्स, रियर स्‍पॉयलर, 17.9 इंच टचस्‍क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ, 520 लीटर बूट स्‍पेस, बोनट के नीचे 58 लीटर स्‍टोरेज स्‍पेस, 176 एमएम ग्राउंड क्लियरेंस भी है।

BMW iX3
BMW iX3
PC-BMW