Engine Oil: जब गाड़ी पेट्रोल से चलती है तो उसमें इंजन ऑयल क्यों डाला जाता है। यह सवाल कुछ लोगों के मन में आ सकता है। लेकिन इस सवाल का जवाब भी काफी आसान है, और इस सवाल का जवाब हम इस रिपोर्ट में देने की कोशिश कर रहे हैं।
क्या है इंजन ऑयल
कार में इंजन ऑयल अपने नाम के मुताबिक काम करता है। इंजन ऑयल एक तरह का लुब्रिकेंट होता है जो इंजन के पुर्जों को चलाने के लिए उपयोग किया जाता है।
क्या करता है काम
हर तरह की कार के इंजन में कई तरह के पुर्जे लगाए जाते हैं। जिनको ठीक रखने के लिए चिकनाई की जरुरत पड़ती है। इंजन के पुर्जों को यह चिकनाई इंजन ऑयल से मिलती है।
ग्रेड के साथ आता है ऑयल
इंजन ऑयल हर कार के लिए अलग होता है। इसकी जानकारी कंपनी की ओर से कार की मैनुअल में दी जाती है कि किस कार के लिए कौन सा इंजन ऑयल सबसे सही रहेगा।
इंजन ऑयल न हो तो क्या होगा
अगर इंजन ऑयल को इंजन में न रखा जाए या फिर किसी भी वजह से उसकी मात्रा कम हो जाए तो इंजन के अंदर लगे पुर्जों को जरूरी चिकनाई न मिलने से उनका टेंपरेचर लगातार बढ़ता जाएगा, जिससे वह घिसने लग जाएंगे। साथ ही उनकी उम्र भी कम हो जाएगी और एक समय के बाद वह पूरी तरह से काम करना बंद कर देंगे, जिसे इंजन का सीज होना भी कहा जाता है।
फिर पेट्रोल का क्या काम
कार के इंजन के पुर्जों को चलाने के लिए तो इंजन ऑयल का उपयोग किया जाता है। लेकिन फिर उन पुर्जों तक पेट्रोल को पहुंचाया जाता है जो वहां पर जलकर ऊर्जा पैदा करता है। उस ऊर्जा से कार को चलाया जाता है।
ये भी पढ़ें
Mercedes Benz GLC Electric: मर्सिडीज ने लॉन्च कर दी इलेक्ट्रिक एसयूवी, 78.50 लाख में क्या क्या मिलेगा
Nissan: कंपनी दे रही शानदार Diwali Gift, 2 कारों को खरीदने पर बिल्कुल Free मिलेगी CNG किट
Maruti Brezza: हर 100 में से 35 लोग आंख बंद करके खरीद रहे CNG वर्जन; आखिर क्या है इसकी असली वजह?
JSW Jetour T2: डेब्यू से पहले भारत में दिखी SUV; लीक हुआ लग्जरी इंटीरियर, कब होगी एंट्री?













Leave a Reply