Honda Amaze का ‘Black Edition’ आया, सिर्फ ₹8000 ज्यादा में मिलेगी ‘Crystal Black Pearl’ कलर वाली धांसू गाड़ी

Honda Amaze New Color
Honda Amaze New Color PC-Honda Cars India

Honda Amaze को नया Crystal Black Pearl कलर मिल गया है। किन खूबियों और प्राइज के साथ इसे ऑफर किया गया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Crystal Black Pearl कलर में आई Honda Amaze

होंडा अमेज को नए क्रिस्‍टल ब्‍लैक पर्ल कलर में इंडियन मार्केट में लॉन्‍च किया गया है। इस कलर को सिर्फ एक्‍सटी‍रियर में ही दिया गया है। जिससे यह देखने में काफी शानदार लगती है।

इंजन में बदलाव नहीं

मेकर ने इस कार को सिर्फ एक्‍सटीरियर से ही ब्‍लैक पर्ल कलर दिया है। इसके अलावा इसमें कोई और बदलाव नहीं हुआ है। इसके इंजन में भी बदलाव नहीं हुआ है। वह 1.2 लीटर का 4 सिलेंडर iVTEC मिलता है। जो 5स्‍पीड मैनुअल और CVT गियरबॉक्‍स का ऑप्‍शन के साथ आता है।

तीनों ट्रिम में मिलेगा नया कलर

होंडा अमेज को 3 ट्रिम V, VX और ZX में लाया जाता है। इन तीनों ही ट्रिम में नए कलर को ऑफर किया गया है। नए कलर के अलावा इसमें Lunar Silver Metallic, Meteoroid Grey Metallic, Platinum White Pearl, Golden Brown Metallic, Radiant Red Metallic, Obsidian Blue Pearl के ऑप्‍शंस भी मिलते हैं।

कितना है प्राइज

मेकर ने इस कार के नए कलर को 8 हजार रुपये महंगा है। इसलिए इसकी एक्‍स शोरूम प्राइज 817900 रुपये से शुरू होगी। इस कलर के साथ कार का टॉप वेरिएंट 1007900 रुपये में मिलेगा।