Mahindra XUV 7XO को 5 जनवरी 2026 को ऑफिशियली इंडिया में लॉन्च कर दिया जाएगा। लॉन्च के पहले ही मेकर इस एसयूवी के लिए जोर शोर से प्रचार करने में जुट चुकी है। सोशल मीडिया पर एक एक करके इसके टीजर रिलीज किए जा रहे हैं, जिसमें इसके फीचर्स की डिटेल दी जा रही है। नए टीजर से किन फीचर्स की डिटेल सामने आई है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Mahindra XUV 7XO का आया नया टीजर
महिंद्रा ने अपनी लॉन्च होने वाली SUV Mahindra XUV 7XO के नए टीजर को रिलीज कर दिया है। एसयूवी के दूसरे टीजर में मेकर ने कई ऐसे फीचर्स की डिटेल दी है जो इस सेगमेंट में पहली बार मिलेंगे।
कौन से हैं फीचर्स
मेकर ने टीजर में बताया है कि उसने इस एसयूवी में 540 डिग्री कैमरा, ADAS, इन कार थियेटर मोड के साथ BYOD और Adrenox+ को देने वाली है। इन फीचर्स के साथ ही इस एसयूवी को पैनोरमिक सनरूफ, डैशबोर्ड पर ट्रिपल स्क्रीन सेट-अप, सेकेंड रो में सेपरेट स्क्रीन और प्रीमियम इंटीरियर जैसे फीचर्स को देने वाली है।
इंजन में नहीं होगा चेंज
Mahindra XUV 7XO में XUV 700 की तरह ही 2 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर टर्बो डीजल इंजन के ही ऑप्शन मिलेंगे। इसके अलावा इस एसयूवी में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ही तरह के ट्रांसमिशन को भी ऑफर किया जाने वाला है।
जनवरी में होगी लॉन्च
मेकर ने टीजर के साथ ही भेजी गई प्रेस रिलीज में एसयूवी के लॉन्च की तारीख पांच जनवरी 2026 बताई है। इस दिन इस एसयूवी का ग्लोबल डेब्यू होगा। जिसे इंडिया के अलावा ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीकी बाजारों में भी ऑफर किया जाएगा।
इनसे मिलेगी चुनौती
Mahindra XUV 7XO को XUV 700 के अपडेटिड वर्जन की तरह लॉन्च किया जा रहा है। ऐसे में इसको सीधे तौर पर MG Hector, Tata Harrier, Tata Sierra, Tata Safari, Hyundai Creta, Kia Seltos, Honda Elevate के साथ में अपनी ही Scorpio N से भी चुनौती मिल सकती है।
ये भी पढ़ें
Mercedes Benz GLC Electric: मर्सिडीज ने लॉन्च कर दी इलेक्ट्रिक एसयूवी, 78.50 लाख में क्या क्या मिलेगा
Nissan: कंपनी दे रही शानदार Diwali Gift, 2 कारों को खरीदने पर बिल्कुल Free मिलेगी CNG किट
Maruti Brezza: हर 100 में से 35 लोग आंख बंद करके खरीद रहे CNG वर्जन; आखिर क्या है इसकी असली वजह?
JSW Jetour T2: डेब्यू से पहले भारत में दिखी SUV; लीक हुआ लग्जरी इंटीरियर, कब होगी एंट्री?













Leave a Reply