Maruti Escudo कल होगी लॉन्‍च, क्‍या होगी EV या फिर ICE सेगमेंट में मचाएगी धमाल

Maruti Upcoming SUV
Maruti Upcoming SUV PC-Maruti Suzuki India Ltd

Maruti Escudo: इंडिया में एसयूवी सेगमेंट में डिमांड हर महीने बढ़ रही है। कस्‍टमर्स की पसंद को देखकर कार मेकर्स भी बाकी सेगमेंट्स के मुकाबले इस सेगमेंट में एक से बढ़कर एक एसयूवी को लॉन्‍च कर रहे हैं। इंडिया की बड़ी कार मेकर मारुति भी कल नई एसयूवी को लॉन्‍च करने जा रही है। कार मेकर की ओर से एस्‍क्‍यूडो नाम से नई एसयूवी को कल लॉन्‍च (Maruti Escudo launch) किया जाएगा। इस एसयूवी को किस तरह की टेक्‍नोलॉजी के साथ लाया जाएगा और इसमें कैसे फीचर्स मिलेंगे। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

कैसे होंगे फीचर्स

कार मेकर कल लॉन्‍च के टाइम इसके फीचर्स के साथ बाकी डिटेल शेयर करेगी। पर यह मारुति की पहली कार हो सकती है जिसमें कई ऐसे फीचर्स को दिया जाएगा जो अभी किसी और मारुति की कार में देखने को नहीं मिलते। उदाहरण के तौर पर इसमें ADAS, पैनोरमिक सनरूफ, एंबिएंट लाइट्स जैसे और भी कई फीचर्स को दिया जा सकता है। इनके अलावा इस एसयूवी को वेंटिलेटिड सीट्स, हेड-अप डिस्‍प्‍ले, एलईडी लाइट्स, कनेक्‍टिड डीआरएल, आइसोफिक्‍स चाइल्‍ड एंकरेज के साथ और भी फीचर्स दिए जाएंगे।

क्‍या होगी EV?

मारुति ने अभी तक अपनी पहली ईवी को लॉन्‍च नहीं किया है। लेकिन यह बात पक्‍की है कि कल लॉन्‍च होने वाली मारुति एस्‍क्‍यूडो को इंडियन मार्केट में ICE सेगमेंट में लॉन्‍च किया जाएगा। इसमें नेचुरल एस्पिरेटिड इंजन के अलावा हाइब्रिड और स्‍ट्रॉन्‍ग हाइब्रिड जैसी टेक्‍नोलॉजी के ऑप्‍शंस भी दिए जाएंगे।

क्‍या होगी प्राइज

जानकारों का मानना है कि मारुति अपनी नई एसयूवी को ब्रेजा और ग्रैंड विटारा के बीच में पोजिशन करना चाहती है। इसलिए इस एसयूवी को 10 से 19 लाख रुपये (Maruti Escudo price) के प्राइज ब्रैकेट में लॉन्‍च किया जा सकता है।

किनसे मिलेगी चुनौती

मारुति एस्‍क्‍यूडो को इंडिया में मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में लॉन्‍च करने की तैयारी हो चुकी है। इस सेगमेंट में इस एसयूवी को न सिर्फ कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी के साथ मुकाबला करना होगा बल्कि इसे मिड साइज सेगमेंट में होंडा, टाटा, महिंद्रा, एमजी, हुंडई, किआ की भी एसयूवी से चुनौती मिलेगी।