New Sub 4 Meter SUV: इंडिया में सबसे ज्यादा एसयूवी सब 4 मीटर सेगमेंट में आती हैं। इस सेगमेंट में अब काफी जल्दी एक और एसयूवी लॉन्च (upcoming sub 4 meter SUV) होने वाली है। autotechbiz.in ने इसे टेस्टिंग के टाइम स्पॉट किया है। इस एसयूवी की क्या डिटेल मिली हैं। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

PC-autotechbiz.in
लॉन्च होगी सब 4 मीटर एसयूवी
इंडियन मार्केट में एक और नई सब 4 मीटर एसयूवी को लॉन्च (new SUV launch India 2025) किया जाने वाला है। लॉन्च से पहले मेकर इसे इंडियन कंडीशंस के मुताबिक टेस्ट कर रहे हैं। इसी दौरान हमने इस एसयूवी को देखा (SUV spotted testing) और कुछ फोटो लीं। जिसमें इसके डिजाइन के साथ ही कुछ फीचर्स की डिटेल भी मिली है।

PC-autotechbiz.in
टेस्ट के दौरान लीं फोटो
वैसे तो टेस्ट की जा रही यूनिट पूरी तरह से कवर की गई थी। जिससे इसके डिजाइन और बाकी डिटेल्स को नहीं मिली। लेकिन यह कंफर्म हो गया कि इंडिया में जल्द ही एक और सब 4 मीटर एसयूवी को लॉन्च किया जाने वाला है। फिर हमने इसकी और डिटेल्स लेने के लिए इसका पीछा किया और इसी दौरान कई और फोटो भी क्लिक कीं। इसके बाद हमने ड्राइवर से बात करने की कोशिश की और इंटीरियर देखकर अंदाजा लगाने की कोशिश भी की कि यह किस मेकर की एसयूवी है।

PC-autotechbiz.in
कौन सी है एसयूवी
फोटो देखकर भले ही पता न चल पाए, लेकिन रुककर इसे देखने और इंटीरियर देखकर अंदाजा मिला कि यह हुंडई की वेन्यू की नई जेनरेशन हो सकती है। वेन्यू के अलावा जिस यूनिट को हमने देखा वह वेन्यू एन लाइन भी हो सकती है। जिसका डिजाइन नई जेनरेशन वेन्यू की तरह ही होगा।

PC-autotechbiz.in
मिली यह डिटेल्स
टेस्टिंग यूनिट को देखने से पता चला कि इस एसयूवी के रियर में चार रिवर्स पार्किंग सेंसर हैं। साथ में रियर बंपर पर बैक लाइट्स हैं। ऊपर की ओर एलईडी टेल लैंप हैं। शॉर्क फिन एंटीना दिया गया है। साइड प्रोफाइल में ऊपर से इसमें कोई बड़े चेंज नहीं हैं। लेकिन लोअर साइड में फ्लश डोर हैंडल की जगह नॉर्मल हैंडल हो सकते हैं। इसके अलावा इंटीरियर में ग्रे और ब्लैक कलर का यूज किया गया है। साथ में फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है जो कलर्ड है और उसमें कई और डिटेल्स भी शो होती हैं। एक्सटीरियर में इसका कलर ब्लैक है और इसके फ्रंट में भी कई बड़े बदलाव किए गए हैं। जिस यूनिट को हमने देखा वह मैनुअल ट्रांसमिशन वाली यूनिट थी। इससे अंदाजा मिला कि हो सकता है कि वेन्यू का एन लाइन वर्जन हो।

PC-autotechbiz.in
नवंबर में लॉन्च होगी
अगर जिस यूनिट को टेस्टिंग के टाइम हमने देखा वह हुंडई की वेन्यू या वेन्यू एन लाइन की नई जेनरेशन है तो इसे 4 November 2025 को ऑफिशियली इंडियन मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। पहले इसे 24 October 2025 को लॉन्च किया जाना था, लेकिन किसी वजह से मेकर ने इसके लॉन्च की डेट थोड़ा आगे बढ़ा दी।
ये भी पढ़ें
Mercedes Benz GLC Electric: मर्सिडीज ने लॉन्च कर दी इलेक्ट्रिक एसयूवी, 78.50 लाख में क्या क्या मिलेगा
Nissan: कंपनी दे रही शानदार Diwali Gift, 2 कारों को खरीदने पर बिल्कुल Free मिलेगी CNG किट
Maruti Brezza: हर 100 में से 35 लोग आंख बंद करके खरीद रहे CNG वर्जन; आखिर क्या है इसकी असली वजह?
JSW Jetour T2: डेब्यू से पहले भारत में दिखी SUV; लीक हुआ लग्जरी इंटीरियर, कब होगी एंट्री?













Leave a Reply