HomeAutomobilesHighway पर अब सब बराबर! आम जनता की तरह इन बड़े VIPs...

Highway पर अब सब बराबर! आम जनता की तरह इन बड़े VIPs को भी जेब से ढीला करना होगा Toll Tax

Toll Tax अभी तक आम लोगों को ही देना पड़ता है, लेकिन जल्‍द ही VIP कल्‍चर भी कम होने जा रहा है। Exempt लिस्‍ट से किसे हटाया जा सकता है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Toll Tax अभी तक National Highway और National Expressway पर सिर्फ आम लोगों को ही देना पड़ता है। लेकिन जल्‍द ही इस VIP कल्‍चर भी कम करने की तैयारी शुरू हो चुकी है। Exempt लिस्‍ट से किसे हटाया जा सकता है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

कम होगा VIP कल्‍चर

टोल प्‍लाजा पर सफर करते हुए आपने भी गौर किया होगा कि कुछ खास कारों को बिना टोल टैक्‍स दिए ही पास कर दिया जाता है। तब मन में आता है कि आखिर किन लोगों को इस तरह का VIP ट्रीटमेंट मिलता है। लेकिन अब आने वाले कुछ महीनों में ही इस कल्‍चर को कम करने की तैयारी शुरू हो चुकी है।

ये होंगे Exempt लिस्‍ट से बाहर

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि MORTH इस लिस्‍ट से कुछ कैटेगरी को बाहर कर सकती है। जिनमें केंद्र और राज्‍य सरकार के अधिकारी हो सकते हैं। यह अधिकारी सचिव स्‍तर के भी हो सकते हैं, जिनकी कार को टैक्‍स देना पड़ सकता है।

कमेटी ने दिया सुझाव

रिपोर्ट्स में किए गए दावों के मुताबिक केंद्र सरकार ने एक कमेटी गठित की थी, जिसने यह सुझाव दिया है कि राष्‍ट्रीय राजमार्ग शुल्‍क नियमों में संशोधन किया जाए और टोल टैक्‍स में छूट वाली कैटेगरी को और कम करते हुए सीमित किया जाए।

अभी मिलती है इतनी कैटेगरी को छूट

फिलहाल पूरे इंडिया में नेशनल हाइवे और एक्‍सप्रेस वे पर सफर करते हुए 25 कैटेगरी के लोगों को टोल टैक्‍स देने से छूट मिलती है। इनमें संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों के साथ सेना, अर्धसैनिक बल, पुलिस, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड जैसी कैटेगरी शामिल हैं।

क्‍यों हो सकता है फैसला

सरकार इस फैसले को इसलिए भी कर सकती है क्‍योंकि जब से FASTag पर Annual Pass को शुरू किया गया है तब से एक टोल पर औसतन 15 से 16 रुपये के बीच ही हर कार को देने पड़ते हैं और सरकार में सचिव और इसी तरह के पद पर तैनात अधिकारी महीने में काफी कम संख्‍या में टोल रोड का उपयोग करते हैं। इसलिए इनको लिस्‍ट से हटाया भी जाएगा तो ज्‍यादा फर्क भी नहीं पड़ेगा और लोगों तक पॉजिटिव मैसेज भी जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular