कार सेगमेंट का किंग कौन? November 2025 में इन 3 कंपनियों ने मारी बाजी

Maruti Victoris suv
Maruti Victoris suv PC-MSIL

इंडियन मार्केट में हर महीने लाखों कारों की डिमांड रहती है। अलग अलग सेगमेंट में करीब 10 से ज्‍यादा कार मेकर्स अपनी कई कारों को ऑफर करते हैं। November 2025 में किन मेकर्स की कारों की सबसे ज्‍यादा डिमांड रही है। सेल्‍स के मामले में Top-3 में किन मेकर्स को जगह मिली है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

No.1 रही Maruti Suzuki

मारुति सुजुकी इंडिया में कार सेगमेंट का सबसे बड़ा ब्रॉन्‍ड है। मेकर हर महीने जितनी कारें बेचती है, उतनी कारें कई कंपनियां मिलाकर भी नहीं बेच पातीं। मेकर ने November 2025 में 155317 कारों को बेचा है। जो ईयर ऑन ईयर बेसिस पर 19 पर्सेंट ज्‍यादा सेल है। इसी वजह से मेकर एक बार फिर नंबर-1 पोजिशन पर काबिज हुई है।

दूसरे नंबर पर रही Mahindra

महिंद्रा भी काफी अक्रामक तरीके से अपनी कारों को बेचने में कामयाब रही है। चाहे बोलेरो हो या फिर महिंद्रा की स्‍कॉर्पियो। सभी की डिमांड बढ़ी है। मेकर ईवी सेगमेंट में भी BS6 से लेकर XEV9E जैसी एसयूवी बेच रही है। जिसे उनके डिजाइन, बोल्‍ड लुक और शानदार फीचर्स के लिए कस्‍टमर्स पसंद कर रहे हैं। मेकर ने पिछले महीने में 20 पर्सेंट की ईयर ऑन ईयर ग्रोथ के साथ 54005 यूनिट्स को बेचा है।

तीसरे नंबर पर आई Tata Motors

मारुति के बाद टाटा ही कई सेगमेंट में कार बेचने वाली मेकर है। कंपनी टियागो और पंच से लेकर हैरियर और सफारी जैसी कारों को बेचती है। इन कारों की बदौलत मेकर इंडिया में सेल्‍स के मामले में तीसरी सबसे बड़ी मेकर है। नवंबर 2025 में टाटा मोटर्स ने 51672 यूनिट्स कारों को बेचा है जो ईयली बेसिस पर 22 पर्सेंट ज्‍यादा है।

ये 2 कंपनियां भी नहीं हैं पीछे

Top-3 मेकर्स के अलावा भी कई ऐसी कंपनियां हैं जिनकी कारों को काफी पसंद किया जाता है। इनमें हुंडई और टोयोटा भी हैं। पिछले महीने हुंडई ने 9 पर्सेंट की ग्रोथ के साथ 49295 और टोयोटा ने 27 पर्सेंट की ईयरली ग्रोथ के साथ 27660 यूनिट्स को बेचा है।