Tata Sierra के सभी वेरिएंट्स की कीमत का कर रहे हैं इंतजार, इस महीने मिल जाएगी प्राइज लिस्‍ट

TATA SIERRA SUV
TATA SIERRA SUV PC-autotechbiz.in

Tata Sierra को मेकर ने नवंबर के आखिर में इंडियन मार्केट में लॉन्‍च किया है। लेकिन तब इस एसयूवी के सभी वेरिएंट्स की प्राइज को रिवील नहीं किया था। टाटा ने अब कब अपनी एसयूवी के सभी वेरिएंट्स की प्राइज को रि‍वील करने की तैयारी की है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

लॉन्‍च के समय एक ही वेरिएंट की प्राइज बताई थी

टाटा ने 25 नवंबर को जब अपनी मिड साइज एसयूवी टाटा सिएरा को लॉन्‍च किया था, तब इसके सिर्फ एक ही वेरिएंट की प्राइज को रिवील किया गया था। लेकिन वह भी सिर्फ इंट्रोडक्‍ट्री एक्‍स शोरूम प्राइज था, जिस पर बेस वेरिएंट को ऑफर किया गया था।

कब रिवील होगी प्राइज

मेकर अपनी सबसे नई एसयूवी के सभी वेरिएंट्स की प्राइज को इस महीने रिवील करेगी। जिसके बाद बुकिंग भी शुरू हो जाएगी।

कितने हैं वेरिएंट

मेकर ने लॉन्‍च के टाइम बताया था कि टाटा सिएरा को टोटल 7 वेरिएंट्स में लॉन्‍च किया है। जिसमें बेस वेरिएंट Smart+ है और टॉप वेरिएंट Accomplished+ है।

मिल रहे शानदार फीचर्स

मेकर ने इस एसयूवी में कई ऐसे फीचर्स को ऑफर किया है जो सेगमेंट में पहली बार किसी मिड साइज एसयूवी में दिए गए हैं। एसयूवी में 205 एमएम की ग्राउंड क्लियरेंस, 622 लीटर बूट स्‍पेस, कनेक्‍टिड एलईडी लाइट्स, एलईडी डीआरएल, 17 से 19 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, ट्रिपल स्‍क्रीन डैशबोर्ड, वायरलेस एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्‍ले, स्‍टेयरिंग माउंटिड कंट्रोल्‍स, क्रूज कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा, ब्‍लाइंड स्‍पॉट मॉनिटरिंग, ड्यूल जोन क्‍लाइमेट कंट्रोल, लेदरेट अपहोल्‍स्‍ट्री, 12 स्‍पीकर जेबीएल ऑडियो सिस्‍टम के साथ साउंड बार, फ्रंट वेंटिलेटिड और मेमोरी सीट्स, एंबिएंट लाइट, एयर प्‍यूरीफायर, की-लैस गो, टैरेन मोड्स, इलेक्‍ट्रिक पार्किंग ब्रेक, ऑटो होल्‍ड जैसे फीचर्स है। साथ में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, टीसीएस ऑल व्‍हील डिस्‍क ब्रेक, ऑटो हेडलाइट, रेन सेंसिंग वाइपर, ब्‍लाइंड स्‍पॉट मॉनिटरिंग सिस्‍टम, 20 सेफ्टी फीचर्स के साथ Level-2 ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स भी लिस्‍ट में हैं।

तीन इंजन ऑप्‍शन के साथ मिलेगी सिएरा

टाटा सिएरा में मेकर ने तीन इंजन ऑप्‍शन दिए हैं। जिनमें से दो पेट्रोल और एक डीजल का है। पेट्रोल में 1.5 लीटर नेचुरल एस्पिरेटिड इंजन जो 106 पीएस पावर के साथ 145 न्‍यूटन मीटर टॉर्क देगा। दूसरा पेट्रोल इंजन 1.5 लीटर टर्बो है जो 160 पीएस पावर के साथ 255 न्‍यूटन मीटर टॉर्क देगा। तीसरा डीजल टर्बो इंजन है जो 280 न्‍यूटन मीटर टॉर्क देगा।

कितनी है प्राइज

मेकर ने अपनी नई एसयूवी सिएरा को इंडियन मार्केट में 7 वेरिएंट्स के साथ 11.49 लाख रुपये के एक्‍स शोरूम प्राइज टैग के साथ लॉन्‍च किया है। यह इसका इंट्रोडक्‍ट्री प्राइज है और इसके टॉप वेरिएंट के प्राइज को अभी रिविल नहीं किया गया है।

किनसे मिलेगी चुनौती

टाटा सिएरा को इंडियन मार्केट में मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में लॉन्‍च किया गया है। इस सेगमेंट में इसके लॉन्‍च होते ही Hyundai Creta, Honda Elevate, Kia Seltos, Volkswagen Taigun, Skoda Kushaq, Maruti Grand Vitara, Mahindra Scorpio, MG Hector, MG Astor जैसी एसयूवी को टेंशन हो जाएगी।