Skoda Kodiaq को अब इंडिया में एक और वेरिएंट दे दिया गया है। नए वेरिएंट को इसके बेस वेरिएंट की तरह ऑफर किया गया है। इसमें क्या क्या दिया गया है। किस प्राइज पर इसे लॉन्च किया गया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Skoda Kodiaq का Lounge वेरिएंट लॉन्च
स्कोडा ने कोडियाक एसयूवी के नए बेस वेरिएंट लाउंज को इंडियन मार्केट में लॉन्च किया है। इस वेरिएंट को स्पोर्ट्सलाइन और सिलेक्शन एल एंड के वेरिएंट के नीचे रखा गया है। इस नए वेरिएंट को सिर्फ 5 सीटों के साथ लॉन्च किया है।
क्या है फर्क
कोडियाक के नए बेस वेरिएंट लाउंज में 18 इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। साथ में सिर्फ 5 सीट और एक्सटीरियर के 3 कलर ऑप्शन ही दिए गए हैं। नए वेरिएंट में सिर्फ 5 सीट देने की वजह से इसका बूट स्पेस 281 लीटर से बढ़कर 786 लीटर हो गया है। इसके साथ ही इस वेरिएंट को थ्री स्पोक की जगह टू स्पोक स्टेयरिंग व्हील के साथ लाया गया है। इसमें 10.4 इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन, 100 वॉट के 9 स्पीकर का ऑडियो सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा, पावर्ड टेलगेट के साथ जेस्चर कंट्रोल को भी दिया है।
मिलेगा ताकतवर इंजन
एसयूवी के इंजन को नहीं बदला गया है। इसमें बाकी वेरिएंट्स की तरह ही दो लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया है। जो एसयूवी को 204 हॉर्स पावर देगा। इसको 7स्पीड ड्यूल क्लच के साथ लाया गया है।
क्या है प्राइज
मेकर ने इस एसयूवी के नए वेरिएंट को 39.99 लाख रुपये की एक्स शोरूम प्राइज पर इंडियन मार्केट में लॉन्च किया है। जबकि इसके स्पोर्ट्स लाइन वेरिएंट की एक्स शोरूम प्राइज 43.76 और एल एंड के वेरिएंट की एक्स शोरूम प्राइज 45.96 लाख रुपये है।
ये भी पढ़ें
Mercedes Benz GLC Electric: मर्सिडीज ने लॉन्च कर दी इलेक्ट्रिक एसयूवी, 78.50 लाख में क्या क्या मिलेगा
Nissan: कंपनी दे रही शानदार Diwali Gift, 2 कारों को खरीदने पर बिल्कुल Free मिलेगी CNG किट
Maruti Brezza: हर 100 में से 35 लोग आंख बंद करके खरीद रहे CNG वर्जन; आखिर क्या है इसकी असली वजह?
JSW Jetour T2: डेब्यू से पहले भारत में दिखी SUV; लीक हुआ लग्जरी इंटीरियर, कब होगी एंट्री?













Leave a Reply