Tata Tiago Facelift Launch हो चुकी है। मेकर ने इसमें कौन से बड़े चेंज किए हैं। कौन से Features दिए हैं। कितना पावरफुल इंजन दिया है। किस Price पर लॉन्च किया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Tata Tiago Facelift Launch
टाटा ने अपनी हैचबैक कार टियागो के फेसलिफ्ट को इंडियन मार्केट में ऑफिशियली लॉन्च कर दिया है। इसे X-Alpha आर्किटेक्चर पर बनाया है। इस कार को पेट्रोल, सीएनजी और ईवी में लॉन्च किया है। मेकर ने इस कार में ज्यादातर कॉस्मैटिक चेंज ही किए हैं। बीते 10 सालों में इस कार को इंडिया में 7 लाख कस्टमर्स ने खरीदा है।
मिले ये Features
टाटा टियागो फेसलिफ्ट में मेकर ने 360 डिग्री सराउंड व्यू कैमरा, ऑटो फोल्ड ओआरवीएम, एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले, 35 से ज्यादा कनेक्टिड कार फीचर्स, डिजिटल आइसलैंड BYOD, क्रूज कंट्रोल, हिल होल्ड कंट्रोल, 13 इंच स्टील व्हील से लेकर 15 इंच अलॉय व्हील्स, LED DRLs, LED हेडलैंप, ड्यूल स्मार्ट, 6 एयरबैग, ईएसपी, ट्रैक्शन कंट्रोल, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर, ड्यूल सिलेंडर सीएनजी, इसमें 80 मीटर तक की लाइट्स का थ्रो मिलता है, जो रात के टाइम अच्छी विजिबिलिटी देता है।

PC- autotechbz.in
खुद किया Crash Test
टाटा ने इनहाऊस ही इस कार का क्रैश टेस्ट भी किया है। जिसमें पोल के साथ टकराने के अलावा इस कार को दूसरी कार के साथ भी क्रैश करके सेफ्टी को देखा गया है। जिसके बाद इसमें 90 से ज्यादा एक्टिव और पैसिव सेफ्टी फीचर दिए हैं।

PC- autotechbiz.in
इतनी है Price
टियागो फेसलिफ्ट को इंडियन मार्केट में 6 वेरिएंट्स के ऑप्शंस के साथ 4.69 लाख रुपये की एक्स शोरूम प्राइज पर लॉन्च किया है। इसके टॉप वेरिएंट को इंडिया में 7.29 लाख रुपये की एक्स शोरूम प्राइज पर लाया गया है। सीएनजी के साथ इसकी एक्स शोरूम प्राइज 5.79 लाख रुपये से लाख रुपये के बीच है।
इनसे मिलेगी चुनौती
टाटा की इस हैचबैक कार को इंडियन मार्केट में Maruti Wagon R, Maruti Celerio, Renault Kwid के साथ तो मुकाबला करना ही पड़ेगा। साथ में इसे Nissan Magnite, Renault Kiger, Tata Punch, Maruti S Presso से भी चुनौती मिलेगी।
यह भी पढ़ें- Tata ने खोला खुशियों का पिटारा; Harrier EV से लेकर Punch EV पर मिल रहा है अब तक का सबसे बड़ा Discount Offer
