Force Traveller: अब Electric अवतार में आएगा ट्रैवलर, कब तक हो सकता है Launch

Force Traveller Electric
Force Traveller Electric PC- autotechbiz.in-AI

खबर की मुख्‍य बातें

Force Traveller का आएगा इलेक्‍ट्रिक अवतार।
फिलहाल चल रही है कई चरणों में टेस्‍टिंग।
2027 के भारत मोबिलिटी में हो सकता है लॉन्‍च।

Force Traveller इंडिया में अब Electric सेगमेंट में नया ऑप्‍शन Launch करने की तैयारी कर रही है। इसे कब तक ऑफर किया जाएगा। किन किन सेगमेंट में इसका यूज किया जा सकेगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Force Traveller का आएगा Electric अवतार

फोर्स मोटर्स इंडिया में कई सेगमेंट में ट्रैवलर को ऑफर करती है। मेकर जल्‍द ही अपने ट्रैवलर को इलेक्‍ट्रिक अवतार में लॉन्‍च करने की तैयारी कर रही है। जिसे कई सेगमेंट में ऑफर किया जाएगा।

कब होगा ऑफर

मेकर ने अभी ऑफिशियली कंफर्म नहीं किया है। लेकिन माना जा रहा है कि इस ट्रैवलर को इलेक्‍ट्रिक अवतार में 2027 में होने वाले Bharat Mobility 2026  में पेश किया जा सकता है।

कई कामों में होगा यूज

फोर्स के इलेक्‍ट्रिक ट्रैवलर को सबसे पहले Ambulance में ऑफर किया जा सकता है। इसके बाद इसको School Bus, Police Van, Delivery और Transport जैसे कामों के लिए भी ऑफर किया जा सकता है।

2024 में दिखाया था इलेक्‍ट्रिक वर्जन

फोर्स मोटर्स ने 2024 के Auto Expo में ट्रैवलर के इलेक्‍ट्रिक वर्जन को शोकेस किया था। लेकिन तब से अब तक इसे कई चरणों में टेस्‍ट किया जा रहा है। फिलहाल 2 सालों में इसकी कमर्शियल तौर पर एंट्री नहीं हुई है, जो अगले कुछ महीनों में हो सकती है।

Force Urbania का भी होगा इलेक्‍ट्रिफिकेशन

फोर्स के एक और शानदार प्रोडक्‍ट अरबेनिया को भी इलेक्‍ट्रिक वर्जन में लाने की तैयारी की जा रही है। इसके होमोलोगेशन के स्‍टेज तक पहुंचने में अभी और कुछ महीनों का समय लग सकता है। फोर्स के अरबेनिया को काफी कम समय में ही काफी ज्‍यादा पॉपुलेरिटी मिल चुकी है। इसे फ्लीट ऑपरेटर्स के साथ ही ट्रैवलर भी काफी ज्‍यादा पसंद करते हैं।

EV से बढ़ जाएगी डिमांड

अगर कमर्शियल यूज में आने वाले फोर्स के इन ट्रैवलर को इलेक्‍ट्रिक अवतार में ऑफर किया जाएगा तो इससे न सिर्फ इनकी रनिंग कॉस्‍ट काफी ज्‍यादा कम हो सकती है। बल्कि इससे इनकी डिमांड में भी तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है।

यह भी पढ़ें- E20 Petrol: 20% बोलकर आपको दिया जा रहा 30% फ्लेक्‍स फ्यूल, Karnataka Govt के बड़े खुलासे से मची खलबली

Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।