US-Iran War: लड़ाई की आशंका कम होने की खबर से दुनिया ने ली राहत की सांस! गिरीं Crude Oil की कीमत

US-Iran War Oil Price
US-Iran War Oil Price PC- autotechbiz.in-AI

खबर की मुख्‍य बातें

US-Iran War के बीच विवाद कम हुआ।
विवाद कम होने से कच्‍चे तेल की कीमत कम।
ट्रंप ने कहा- अभी हमलों को टाला गया।

US-Iran War के बीच एक अच्‍छी खबर सामने आई है। दोनों देशों की लड़ाई कम होने की वजह से Cruide Oil के Price कितने कम हुए हैं। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

US-Iran War के बीच आई अच्‍छी खबर

अमेरिका और ईरान के बीच महीनों से चल रही लड़ाई कम होने के बाद अब एक अच्‍छी खबर सामने आई है। मंगलवार को भी कच्‍चे तेल की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले सत्र से चल रही यह गिरावट मंगलवार (10 नवंबर 2026) को भी जारी रही।

कितना है दाम

मंगलवार को 01:02 GMT पर बेंट क्रूड फ्यचर्स 0.23% गिरकर 92.33 डॉलर प्रति बैरल तक आ गया है। वहीं अमेरिकी वेस्‍ट टेक्‍सास इंटरमीडिएट (WTI) फ्यूचर्स में 35 सेंट की गिरावट दर्ज की गई। जो 86.50 डॉलर प्रति बैरल तक ट्रेड कर रहा था। पिछले सत्र में भी ब्रेंट में 5.85% तक की गिरावट देखने को मिली थी और 31 August के बाद यह अपने सबसे निचले स्‍तर तक पहुंच चुका था।

Donald Trump ने क्‍या कहा

अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंंप ने सोमवार को वाइट हाउस में कतर के पीएम के साथ ही कई देशों की अपील करने के बाद ईरान पर हमलों को टालने की बात कही थी। लेकिन इंटरव्‍यू में ट्रंप ने कहा है कि वे अभी भी होर्मुज स्‍ट्रेट में नेवी की नाकेबंदी को जारी रखेंगे।

यह भी पढ़ें- Air India: अब शॉपिंग करने पर भी मिलेंगे फ्री Maharaja Points, जानिए कैसे उठाएं फायदा?