Toyota Glanza: जैपनीज कार मेकर टोयोटा इंडियन मार्केट में सबसे सस्ती कार ग्लैंजा को ऑफर करती है। इस कार को खरीदना पहले से थोड़ा महंगा हो चुका है। मेकर ने इसकी प्राइज में कितने रुपये बढ़ाए हैं। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Toyota Glanza को खरीदना महंगा
टोयोटा की हैचबैक ग्लैंजा को अब खरीदना महंगा (Toyota Glanza price increase) हो चुका है। मेकर ने इसकी प्राइज को थोड़ा बढ़ा (Toyota car price hike) दिया है। मेकर ने इसकी प्राइज को एक जैसा बढ़ाने की जगह वेरिएंट्स, ट्रांसमिशन और इंजन ऑप्शन के मुताबिक ही बढ़ाया है।
कितने रुपये बढ़े
मेकर ने इस हैचबैक की प्राइज में 8 से 12 हजार रुपये बढ़ाए हैं। इसके बेस वेरिएंट ई के प्राइज में 9 हजार रुपये बढ़े हैं। जी वेरिएंट के प्राइज में 8 हजार रुपये बढ़े हैं और एस वेरिएंट को खरीदने के लिए अब 12 हजार रुपये ज्यादा देने पड़ेंगे।
Toyota Glanza फीचर्स
टोयोटा की ग्लैंजा को इंडियन मार्केट में एलईडी हेडलैंप, वायरलेस एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले, 9 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्रूज कंट्रोल, हेड-अप डिस्प्ले, एबीएस, एयरबैग, ईबीडी, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज के साथ और भी कई फीचर्स दिए जाते हैं।
Toyota Glanza इंजन
टोयोटा ने ग्लैंजा को 1.2 लीटर नेचुरल एस्पिरेटिड इंजन दिया है। जो इसको 89 बीएचपी पावर और 113 न्यूटन मीटर टॉर्क देता है। इस इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल और 5 स्पीड एएमटी गियरबॉक्स के ऑप्शन मिलते हैं। इसको पेट्रोल के अलावा सीएनजी ऑप्शन के साथ भी बेचा जाता है। जो इसे 76 बीएचपी और 98.5 न्यूटन मीटर टॉर्क देता है। सीएनजी के साथ इसे सिर्फ 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ ही खरीदा जा सकता है।
इनसे होता है मुकाबला
इंडियन मार्केट में टोयोटा ग्लैंजा को जिन कारों से मुकाबला करना पड़ता है उनमें Maruti Baleno, Tata Altroz, Hyundai i20 शामिल होती हैं। इन सभी को इंडिया में प्रीमियम हैचबैक कार सेगमेंट में ऑफर किया जाता है।
ये भी पढ़ें
Mercedes Benz GLC Electric: मर्सिडीज ने लॉन्च कर दी इलेक्ट्रिक एसयूवी, 78.50 लाख में क्या क्या मिलेगा
Nissan: कंपनी दे रही शानदार Diwali Gift, 2 कारों को खरीदने पर बिल्कुल Free मिलेगी CNG किट
Maruti Brezza: हर 100 में से 35 लोग आंख बंद करके खरीद रहे CNG वर्जन; आखिर क्या है इसकी असली वजह?
JSW Jetour T2: डेब्यू से पहले भारत में दिखी SUV; लीक हुआ लग्जरी इंटीरियर, कब होगी एंट्री?













Leave a Reply