Crypto Earning Tips: क्रिप्टोकरेंसी को खरीदकर ही नहीं बल्कि माइनिंग से कॉइन कमाने का तरीका तो आपको भी पता होगा। लेकिन क्या आपको पता है कि इन दोनों तरीकों की जगह और भी 4 ऐसे तरीके हैं, जिनमें बिना कोई पैसा खर्च (zero investment crypto) किए भी कमाई की जा सकती है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
सेविंग अकाउंट से बनेगा पैसा
क्रिप्टोकरेंसी में पैसा कमाने का तरीका सेविंग अकाउंट भी है। यह किसी भी आम बैंक में सेविंग अकाउंट की तरह काम करते हैं। लेकिन इनमें पारंपरिक बैंक सेविंग अकाउंट से ज्यादा रिटर्न मिल जाता है। इनमें फ्लेक्सिबिलिटी ऑफर की जाती है, जिसका फायदा यह होता है कि अकाउंट होल्डर कभी भी इसमें से क्रिप्टो निकाल सकते हैं।
उधारी से होगी कमाई
आम दुनिया में उधारी से कमाई नहीं होती। लेकिन क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया में इससे भी कमाई कर सकते हैं। क्रिप्टोकरेंसी लेंडिंग प्लेटफॉर्म से यूजर्स को क्रिप्टो लोन दिया जाता है। जिस पर ब्याज मिल जाता है। कई प्लेटफॉर्म हैं जो उधार देने वालों को लेने वालों के पास ले जाते हैं और उधार देने के बाद 5 से 15 पर्सेंट का रिटर्न भी मिल जाता है।
Yield Farming से बनेगा पैसा
क्रिप्टोकरेंसी में माइनिंग के अलावा भी पैसा कमाने का तरीका यील्ड फार्मिंग है। इसे लिक्विडिटी माइनिंग के नाम से भी कम लोग जानते हैं। डी-सेंट्रलाइज्ड फाइनेंस प्लेटफॉर्म से रिवार्ड की जगह लिक्विडिटी मुहैया करवाई जाती है। यूज करने वाले लिक्विडिटी पूल में अपनी क्रिप्टोकरेंसी को जमा करवाते हैं जिसके बाद उनको अतिरिक्त टोकन दिए जाते हैं। इस तरीके में स्टेकिंग करने पर ज्यादा रिटर्न मिलता है। लेकिन यह जोखिम भरी होती है। कुछ चीजें इस तरीके पर नेगेटिव असर भी डाल सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Mukesh Ambani Right Hand: कौन है Reliance का दूसरा सबसे ताकतवर इंसान, Ambani ने गिफ्ट किया था 1500 करोड़ रुपये का घर
Staking से भी बन सकता है पैसा
स्टेकिंग के जरिए भी क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया में कमाई हो सकती है। इसमें ट्रांजेक्शन वेलिडेशन और रिवार्ड हासिल करने के लिए ब्लॉकचेन नेटवर्क में क्रिप्टोकरेंसी को लॉक किया जाता है। कुछ प्लेटफॉर्म हैं जो स्टेकिंग करवाते हैं। अलग अलग कॉइन और प्लेटफॉर्म पर कमाई अलग अलग पर्सेंट में होती है।
ये भी पढ़ें
Tata Sons: चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने की इटली की पीएम Giorgia Meloni से मुलाकात; जानिए किस बड़ी डील पर हुई बात!
Diwali 2026: दिग्गज ब्रोकरेज फर्म्स ने चुने दिवाली स्पेशल शेयर्स; ये रही रॉकेट बनने वाले स्टॉक्स की पूरी लिस्ट और टार्गेट!
Amazon: ग्रेट इंडियन फेस्टिवल शुरू होने से महीनों पहले क्या करती हैं अमेज़न की टीमें?
Digi Yatra: इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए भी शुरू हुआ ट्रायल; किन शहरों के एयरपोर्ट्स पर मिलेगी यह हाई-टेक सुविधा?













Leave a Reply