Ganesh Chaturthi 2025: आज गणेश चतुर्थी पर बैंक खुले रहेंगे या बंद? यहां जानें अपने शहर के बैंकों के बारे में

Ganesh Chaturthi 2025: कल बैंक खुलेगा कि नहीं? Photo Credit:- Freepik
Ganesh Chaturthi 2025: कल बैंक खुलेगा कि नहीं? Photo Credit:- Freepik

Ganesh Chaturthi 2025 Bank Holiday: क्या आपको बैंक जाना है और वो भी गणेश चतुर्थी के मौके पर? अगर हां, तो आपको पहले ये चेक कर लेना चाहिए कि बैंक खुले हैं या नहीं।

ये भी पढ़ें:- World’s Weirdest Airport Codes: दुनिया के सबसे अजीब एयरपोर्ट कोड्स – पढ़कर कहेंगे, ये किसने रखा भाई!

ऐसा इसलिए क्योंकि कई त्योहारों पर बैंक बंद भी रहते हैं। इसलिए गणेश चतुर्थी पर आपके शहर का बैंक बंद है या फिर खुला है। ये आप यहां भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा दी गई छुट्टियों के लिस्ट के मुताबिक जान सकते हैं।

गणेश चतुर्थी पर बैंक बंद या खुला?

इस बार गणेश चतुर्थी 27 सितंबर को मनाई जा रही है। ऐसे में भारतीय रिजर्व बैंक की अगस्त की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक, गणेश चतुर्थी पर पूरे देश में तो बैंक बंद नहीं रहेंगे, लेकिन इस मौके पर कुछ राज्यों में बंद हैं।

इन जगहों पर बैंक हैं बंद

  1. अहमदाबाद
  2. मुंबई
  3. नागपुर
  4. बेलापुर
  5. बेंगलुरु
  6. चेन्नई
  7. हैदराबाद
  8. भुवनेश्वर
  9. पणजी
  10. विजयवाड़ा

ये भी पढ़ें:- 5 Best Electric Cars: Diwali 2025 में घर लाएं 5 सबसे बेस्ट इलेक्ट्रिक कारें! कौन सी EVs मचा रही हैं धूम और क्या है उनकी प्राइज

कब से कब तक चलेगा बप्पा का त्योहार?

इस साल गणेश चतुर्थी 27 सितंबर 2025 से शुरू हो रही है और इस दिन लोग बप्पा को अपने घर लाते हैं। इसके बाद लोग अपने-अपने हिसाब से बप्पा का विसर्जन करते हैं। ऐसे में इस बार 27 सितंबर से शुरू होकर ये पर्व 6 सितंबर तक चलेगा।