सिर्फ 50 हजार रुपये Down Payment में पाएं Maruti Alto K10 CNG! जानें EMI डिटेल और अभी बुक करें

Maruti Alto K10 Car
Maruti Alto K10 Car PC-MarutiSuzuki

ऑटोमोबाइल न्‍यूज़ डेस्‍क, नई दिल्‍ली। Maruti Suzuki की ओर से इंडिया की सबसे सस्‍ती कार Maruti Alto K10 को ऑफर किया जाता है। दिल्‍ली में इस हैचबैक कार के CNG बेस वेरिएंट को 5.89 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत में खरीदा जा सकता है। यहां हम इसकी ऑन रोड कीमत और फाइनेंस प्‍लान (Car loan details) के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

Maruti Alto K10 खरीदने के लिए कितनी देनी होगी डाउन पेमेंट?

इंडिया में किसी भी गाड़ी को खरीदने के लिए कम से कम 20 पर्सेंट डाउन पेमेंट देनी जरूरी होती है। इसके बाद ही गाड़ी को फाइनेंस करने के लिए बैंक या अन्‍य कंपनियों की ओर से Car loan के फाइल प्रोसेस को शुरू किया जाता है। लेकिन Maruti Alto K10 CNG के बेस वेरिएंट को 50 हजार  रुपये की डाउन पेमेंट देने के बाद भी खरीदा जा सकता है।

₹8,900 की EMI पर सबसे सस्‍ती कार खरीदने का पूरा प्लान

Maruti Alto K10 CNG के बेस वेरिएंट को खरीदकर घर लाने के लिए 50 हजार रुपये बतौर डाउन पेमेंट देने होंगे। इसके बाद कार की ऑन रोड कीमत में बचे हुए 5.61 लाख रुपये को फाइनेंस करवाया जा सकता है। ऑन रोड कीमत के 6.41 लाख रुपये में करीब 23 हजार रुपये आरटीओ और करीब 29 हजार रुपये की इंश्‍योरेंस भी शामिल है। अब सात साल के लिए इस कीमत को फाइनेंस करवाने पर अगर 8.7 की दर से इंंटरेस्‍ट लगता है तो फिर हर महीने EMI के तौर पर 8951 रुपये (Maruti Alto K10 CNG EMI) देने होंगे।

क्यों Maruti Alto K10 बनी सबसे चर्चित हैचबैक कार?

Maruti Alto K10 को एक हैचबैक कार सेगमेंट में Maruti Suzuki अपने Arena शोरूम्‍स से ऑफर करती है। देश की स‍बसे चर्चित Hatchback Car होने का सबसे बड़ा कारण इसका डिजाइन फीचर्स और कीमत हैं। इसके बेस वेरिएंट से ही कुछ ऐसे शानदार फीचर्स को दिया जाता है। जिससे यह काफी चर्चित Hatchback Car में से एक बन जाती है।

Maruti Alto K10 CNG के फीचर्स की जानकारी

Maruti Alto K10 को वैसे तो कई वेरिएंट्स और पेट्रोल-सीएनजी के ऑप्‍शन में लाया जाता है। इसके बेस वेरिएंट STD (O) में रूफ एंटीना, केबिन एयर फिल्‍टर, रिमोट की-लैस एंट्री, फ्रंट पावर विंडो, डिजिटल स्‍पीडोमीटर, स्‍टीयरिंग माउंटिड ऑडियो और वॉयस कंट्रोल, 6 एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, रिवर्स पार्किंग सेंसर, रियर डोर चाइल्‍ड लॉक, इंजन इमोबिलाइजर, 13 इंच स्‍टील रिम के साथ टायर्स मिलते हैं।

Hatchback Car Rivals

Maruti Suzuki की इस हैचबैक कार का इंडियन मार्केट में Hyundai Grand Nios i10, Renault Kwid के साथ मुकाबला होता है।