ऑटोमोबाइल न्यूज डेस्क, नई दिल्ली। इंडिया की सबसे पसंदीदा Van कही जाने वाली Maruti Eeco की हजारों यूनिट्स को हर महीने खरीदा जाता है। दिल्ली में इस गाड़ी के बेस वेरिएंट को 5.98 लाख रुपये में खरीदा जा सकता है। यहां हम इसके फाइनेंस प्लान (Car loan details) के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
Maruti Eeco खरीदने के लिए कितनी देनी होगी डाउन पेमेंट?
इंडिया में किसी भी गाड़ी को खरीदने के लिए कम से कम 20 पर्सेंट डाउन पेमेंट देनी जरूरी होती है। इसके बाद ही गाड़ी को फाइनेंस करने के लिए बैंक या अन्य कंपनियों की ओर से Car loan के फाइल प्रोसेस को शुरू किया जाता है। लेकिन कई बार लोग थोड़ी कम या ज्यादा पेमेंट भी कर देते हैं, जिसके बाद कार को अपने मुताबिक डाउन पेमेंट करने के बाद भी खरीदा जा सकता है। Maruti Eeco के बेस वेरिएंट को भी खरीदने के लिए 98 हजार रुपये की डाउन पेमेंट की जा सकती है।
₹8,000 की EMI पर Van खरीदने का पूरा प्लान
Maruti Eeco के बेस वेरिएंट STD को खरीदकर घर लाने के लिए 98 हजार रुपये बतौर डाउन पेमेंट दिए जाते हैं तो इसके बाद कार की ऑन रोड कीमत में बचे हुए 5 लाख रुपये को फाइनेंस करवाया जा सकता है। 5.98 लाख रुपये में करीब 22 हजार रुपये आरटीओ और करीब 32 हजार रुपये की इंश्योरेंस भी शामिल है। अब सात साल के लिए इस कीमत को फाइनेंस करवाने पर अगर 8.7 की दर से इंंटरेस्ट लगता है तो फिर हर महीने EMI के तौर पर 8 हजार रुपये (Maruti Eeco EMI) देने होंगे।
क्यों Maruti Eeco बनी देश की सबसे पसंदीदा Van?
Maruti Suzuki Van सेगमेंट में Maruti Eeco को Maruti Arena शोरूम्स से ऑफर करती है। लंबे समय से मारुति इस कार को इंडियन मार्केट में लाती है। ज्यादा आराम, कम मेंटेनेंस और पेट्रोल के साथ सीएनजी का शानदार माइलेज इसे इंडिया की पसंदीदा Van में से एक बनाता है।
Maruti Eeco के फीचर्स की जानकारी
मारुति Eeco में हीटर, रिक्लाइनिंग फ्रंट सीट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ड्यूल इंटीरियर, इमोबिलाइजर, चाइल्ड लॉक फॉर स्लाइडिंग डोर और विंडो, ड्यूल एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, स्पीड अलर्ट सिस्टम, ईएसपी, रिवर्स पार्किंग सेंसर, सीट बेल्ट रिमाइंडर फीचर्स मिलते हैं।
ये भी पढ़ें
Mercedes Benz GLC Electric: मर्सिडीज ने लॉन्च कर दी इलेक्ट्रिक एसयूवी, 78.50 लाख में क्या क्या मिलेगा
Nissan: कंपनी दे रही शानदार Diwali Gift, 2 कारों को खरीदने पर बिल्कुल Free मिलेगी CNG किट
Maruti Brezza: हर 100 में से 35 लोग आंख बंद करके खरीद रहे CNG वर्जन; आखिर क्या है इसकी असली वजह?
JSW Jetour T2: डेब्यू से पहले भारत में दिखी SUV; लीक हुआ लग्जरी इंटीरियर, कब होगी एंट्री?












Leave a Reply