ऑटोमोबाइल न्यूज़ डेस्क, नई दिल्ली। Tata Motors कॉम्पैक्ट साइज SUV सेगमेंट में Tata Nexon को ऑफर करती है। दिल्ली में इस एसयूवी के बेस वेरिएंट को 8 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत में खरीदा जा सकता है। यहां हम इसकी ऑन रोड कीमत और फाइनेंस प्लान (Car loan details) के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
2025 Tata Nexon खरीदने के लिए कितनी देनी होगी डाउन पेमेंट?
इंडिया में किसी भी गाड़ी को खरीदने के लिए कम से कम 20 पर्सेंट डाउन पेमेंट देनी जरूरी होती है। इसके बाद ही गाड़ी को फाइनेंस करने के लिए बैंक या अन्य कंपनियों की ओर से Car loan के फाइल प्रोसेस को शुरू किया जाता है। इसलिए 2025 Tata Nexon के बेस वेरिएंट Smart को भी खरीदने के लिए कम से कम 2 लाख रुपये की डाउन पेमेंट देनी होगी।
₹11,100 की EMI पर Compact SUV खरीदने का पूरा प्लान
2025 Tata Nexon के बेस वेरिएंट Smart को खरीदकर घर लाने के लिए 2 लाख रुपये बतौर डाउन पेमेंट देने होंगे। इसके बाद एसयूवी की ऑन रोड कीमत में बचे हुए 7 लाख रुपये को फाइनेंस करवाया जा सकता है। ऑन रोड कीमत के 9 लाख रुपये में करीब 63 हजार रुपये आरटीओ और करीब 36 हजार रुपये की इंश्योरेंस भी शामिल है। अब सात साल के लिए इस कीमत को फाइनेंस करवाने पर अगर 8.7 की दर से इंंटरेस्ट लगता है तो फिर हर महीने EMI के तौर पर 11100 रुपये (2025 Tata Nexon EMI) देने होंगे।
क्यों 2025 Tata Nexon बनी सबसे चर्चित Compact Size SUV?
2025 Tata Nexon को एक Compact Size SUV सेगमेंट में Tata Motors अपने शोरूम्स से ऑफर करती है। देश की सबसे चर्चित Compact Size SUV होने का सबसे बड़ा कारण इसका डिजाइन और फीचर्स हैं। इसके बेस वेरिएंट से ही कुछ ऐसे शानदार फीचर्स को दिया जाता है। जिससे यह काफी चर्चित Compact Size SUVs में से एक बन जाती है।
2025 Tata Nexon के फीचर्स की जानकारी
Tata Motors की इस एसयूवी में स्टैंडर्ड फीचर्स के तौर पर एबीएस, ईबीडी, 6 एयरबैग, ईएसपी, हिल होल्ड कंट्रोल, इमोबिलाइजर,आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज, रिवर्स पार्किंग सेंसर, ट्रैक्शन कंट्रोल को दिया गया है। इसके अलावा इसमें सीक्वेंशनल एलईडी डीआरएल, एलईडी टेल लैंप, शार्क फिन एंटीना, पैनोरमिक सनरूफ, 16 इंच अलॉय व्हील्स, कैपेसिटिव टच पैनल, इंफोटेनमेंट सिस्टम, एपल कार प्ले, एंड्राइड ऑटो, 60:40 रियर सीट, एबीएस, ईबीडी, सीट बेल्ट रिमाइंडर, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज, रिवर्स पार्किंग सेंसर, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, रिमोट की-लैस एंट्री, पावर विंडो, रियर एसी वेंट के साथ कई शानदार फीचर्स को दिया गया है।
SUV Rivals
Tata Motors की इस कॉम्पैक्ट साइज एसयूवी का इंडियन मार्केट में Hyundai Venue, Kia Sonet, Kia Syros, Maruti Brezza, MG Astor, Mahindra XUV 3XO, Skoda Kylaq के साथ मुकाबला होता है।
ये भी पढ़ें
Mercedes Benz GLC Electric: मर्सिडीज ने लॉन्च कर दी इलेक्ट्रिक एसयूवी, 78.50 लाख में क्या क्या मिलेगा
Nissan: कंपनी दे रही शानदार Diwali Gift, 2 कारों को खरीदने पर बिल्कुल Free मिलेगी CNG किट
Maruti Brezza: हर 100 में से 35 लोग आंख बंद करके खरीद रहे CNG वर्जन; आखिर क्या है इसकी असली वजह?
JSW Jetour T2: डेब्यू से पहले भारत में दिखी SUV; लीक हुआ लग्जरी इंटीरियर, कब होगी एंट्री?













Leave a Reply