Zerodha के फाउंडर का नया दांव – Mutual Fund में किया बड़ा निवेश, रकम सुनकर चौंक जाएंगे

Zerodha Nikhil Kamath
Zerodha Nikhil Kamath PC-autotechbiz.in

Zerodha: जिरोधा एप के फाउंडर Nitin Kamath के एक फैसले से म्‍यूचल फंड मार्केट में हलचल हो रही है। वजह है नितिन का एक म्‍यूचल फंड कंपनी में बड़ा निवेश करना। कितनी रकम को किस म्‍यूचल फंड में नितिन ने लगाया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Zeroda के Nitin Kamath ने किया निवेश

हाल में ही खबर आई है कि जिरोधा एप के फाउंडर नितिन कामत ने एक म्‍यूचल फंड में बड़ा निवेश (Zerodha founder investment) किया है। कामत की फिनटेक इनवेस्‍टमेंट विंग रैनमैटर ने यह निवेश किया है।

किस Mutual Fund में हुआ निवेश

रिपोर्ट्स की मानें तो कामत ने Capitalmind Mutual Fund में बड़ा निवेश (Nikhil Kamath mutual fund) किया है। इस म्‍यूचल फंड का पूरा नाम कैपिटल माइंड फाइनेंशियल सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड है। इसमें कामत ने 10 पर्सेंट का हिस्‍सा लिया है। साथ ही यह भी बता दिया है कि वो या उनकी कंपनी म्‍यूचल फंड कंपनी के बोर्ड में किसी भी तरह से दखल नहीं देगी, जिसका फायदा यह होगा कि उस कंपनी को अपने मुताबिक ही काम करने में आसानी होगी।

लॉन्‍च किया कैप फंड

कैपिटल माइंड फाइनेंशियल सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड ने हाल में ही पहले म्‍यूचल फंड के तौर पर कैपिटल माइंड फ्लेक्‍सी कैप फंड को लॉन्‍च किया है। इसके एनएफओ में 45 करोड़ रुपये को इकट्ठा किया गया है और इसमें से आधे से ज्‍यादा पैसे जिरोधा के Coin प्‍लेटफॉर्म से मिले और बाकी रेग्‍युलर प्‍लान से आए हैं।

क्‍या है प्‍लानिंग

कैपिटल माइंड पहले से ही दोनों बिजनेस म्‍यूचल फंड और पीएमएस को बढ़ाना चाह रहा है। पीएमएस के जरिए इंडिया के अमीर कस्‍टमर्स के लिए म्‍यूचल फंड बास्‍केट से टैक्‍स को बचाने वाले ऑप्‍शंस को देगा और म्‍यूचल फंड से आम लोगों के लिए समय समय पर नए ऑफर दिए जाएंगे।