ऑटोमोबाइल न्यूज़ डेस्क, नई दिल्ली। इंडिया के हर बड़े छोटे शहर, कस्बे में लोग रोज़ नई कार खरीदते हैं। कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जो पहले तो नई कार खरीदने में बचत का बड़ा हिस्सा खर्च कर बैठते हैं और बाद में इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि उन्होंने जिस कार को खरीदा वह असल में उनके लिए परफेक्ट नहीं है। इसलिए नई कार खरीदने से पहले अगर 4 पाइंट्स (car buying tips) को अच्छे से समझ लिया जाए तो बाद में ना तो टेंशन होगी और ना ही गलत गाड़ी खरीदने का अफसोस रहेगा।
Car Buying Tips – वेरिएंट को बदलते भी हैं
नई कार खरीदने के लिए जाते हुए लोग अपने बजट को पहले ही तय कर चुके होते हैं। शोरूम पर कई बार वेरिएंट में ज्यादा फीचर्स मिलने की वजह से कई बार लोग अपना बजट भी बड़ा देते हैं। लेकिन शोरूम पर जाकर किसी भी कार को फाइनल करने से पहले 4 चीजों पर इंडियंस सबसे ज्यादा ध्यान देते हैं।
कार के फीचर्स
जब भी लोग कार खरीदने जाते हैं तो इस बात को सबसे ज्यादा तवज्जो देते हैं कि जिस कार को वो खरीदने वाले हैं उसमें किस तरह के फीचर्स मिलते हैं। कई बार जिस वेरिएंट को खरीदते हैं लास्ट मूमेंट पर उस वेरिएंट की जगह किसी दूसरे वेरिएंट को भी फाइनल कर लेते हैं। इससे थोड़े ज्यादा पैसे देकर काफी ज्यादा फीचर्स की डील फाइनल हो जाती है।
इंजन की पावर और माइलेज
कार के फीचर्स के बाद लोग सबसे ज्यादा इंजन की बात करते हैं। आजकल कार मेकर्स अपनी कारों में एक से ज्यादा इंजन के ऑप्शंस देती हैं। ऐसा इसलिए भी किया जाता है क्योंकि यह जरूरी नहीं होता कि एक कस्टमर को अगर एक कार से माइलेज चाहिए तो दूसरे को भी माइलेज की ही जरुरत होगी। उसी कार के दूसरे वेरिएंट में ज्यादा पावरफुल इंजन के साथ दूसरा कस्टमर कार खरीदता है। लेकिन ज्यादातर लोगों को इंजन से मिलने वाली पावर के साथ ही माइलेज की डिटेल लेते हुए भी देखा जा सकता है।
डिलीवरी में नहीं चाहिए देरी
जब सारी बात फाइनल हो जाती है तो बात कार की डिलीवरी को लेकर होती है। कई बार किसी एक कार के लिए इतनी ज्यादा डिमांड होती है कि उस पर कई हफ्तों या महीनों की वेटिंग चल रही होती है। लेकिन शोरूम पर डीलर से थोड़ा मोलभाव किया जाए तो कई बार कार की डिलीवरी काफी जल्दी भी मिल जाती है।
ये भी पढ़ें
Mercedes Benz GLC Electric: मर्सिडीज ने लॉन्च कर दी इलेक्ट्रिक एसयूवी, 78.50 लाख में क्या क्या मिलेगा
Nissan: कंपनी दे रही शानदार Diwali Gift, 2 कारों को खरीदने पर बिल्कुल Free मिलेगी CNG किट
Maruti Brezza: हर 100 में से 35 लोग आंख बंद करके खरीद रहे CNG वर्जन; आखिर क्या है इसकी असली वजह?
JSW Jetour T2: डेब्यू से पहले भारत में दिखी SUV; लीक हुआ लग्जरी इंटीरियर, कब होगी एंट्री?












Leave a Reply