EV Battery Safety Tips: अगर चलाते हैं इलेक्ट्रिक स्कूटर, बाइक या कार, तो गर्मियों में इन 4 जरूरी बातों का रखें ध्यान, नहीं तो बैटरी में हो सकता है ब्लास्ट

ev battery safety tips
ev battery safety tips PC-Autotechbiz.in

ऑटोमोबाइल न्‍यूज़ डेस्‍क, नई दिल्‍ली। EV Battery Safety Tips: इंडिया में Electric Vehicles की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। जितना इनका उपयोग बढ़ रहा है, उसी तरह कई समस्‍याएं सामने आ रही हैं। अगर गर्मियों में अपने इलेक्ट्रिक स्‍कूटर, बाइक या कार को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो किन 4 बातों का ध्‍यान (Electric Vehicle Battery Safety) रखना आपको बैटरी में ब्‍लास्‍ट से बचा सकता है। इस खबर में पढ़ते हैं।

ओवरचार्जिंग से करें तौबा

वैसे तो मैन्‍युफैक्‍चरर्स कई सेफ्टी फीचर्स को इलेक्ट्रिक स्‍कूटर, बाइक और कार में ऑफर कर रहे हैं, लेकिन अभी कई EVs में ओवरचार्जिंग से बचने के लिए ऑटो कट को नहीं दिया जा रहा। इस फीचर के न होने से जब बैटरी फुल चार्ज हो जाती है तो भी चार्जिंग के कारण बैटरी गर्म होने लगती है और एक समय बाद फट जाती है। इसलिए ओवरचार्जिंग (EV Summer Maintenance Tips) से हमेशा तौबा करें और अच्‍छी क्‍वालिटी के इलेक्ट्रिक व्‍हीकल का ही यूज़ करें।

धूप में पार्किंग से परेशानी

गर्मियों में अपने इलेक्ट्रिक स्‍कूटर, बाइक या कार में सफर कर रहे हैं तो उसके बाद उसे सीधी धूप में पार्क करने की गलती न करें। ऐसा करने से भी बैटरी का टेंपरेचर बढ़ (Preventing EV Battery Overheating) जाता है और केमिकल अनबैलेंस होने की वजह से बैटरी में ब्‍लास्‍ट का खतरा बढ़ जाता है।

अच्‍छी क्‍वालिटी की कार, बाइक या स्‍कूटर चलाएं

इंडिया में कई ऐसे मेकर्स हैं जो इलेक्ट्रिक व्‍हीकल की कीमत कम रखने के लिए क्‍वालिटी से समझौता कर लेते हैं। ऐसे मेकर्स न सिर्फ कम फीचर्स को ऑफर करते हैं बल्कि खराब क्‍वालिटी के मेटिरियल को भी लगाते हैं। जिनमें बैटरी भी शामिल होती है। ऐसे व्‍हीकल गर्मियों में सबसे पहले खराब होते हैं और खराब क्‍वालिटी की वजह से ही इनमें ब्‍लास्‍ट होने का खतरा भी बढ़ता है। इसलिए हमेशा अच्‍छी क्‍वालिटी और अच्‍छे ब्रॉन्‍ड के ही इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स का यूज़ करना आपकी सुरक्षा को बढ़ा सकता है।