Sunroof Heat Effect: गर्मियों के मौसम में इस फीचर से होगी बड़ी परेशानी, AC को कूलिंग के लिए करनी पड़ेगी ज्‍यादा मेहनत

panoramic roof car
panoramic roof car PC-Autotechbiz.in

ऑटोमोबाइल न्‍यूज़ डेस्‍क, नई दिल्‍ली। मॉडर्न कारों में ऐसे फीचर्स को ऑफर किया जा रहा है, जिनको कुछ टाइम पहले तक सोचा भी नहीं जा सकता था। ऐसा ही एक फीचर आजकल लोगों की पसंद बना हुआ है। लेकिन इस फीचर का बड़ा नुकसान भी है, जो गर्मियों के मौसम में समझ आता है। यह फीचर कौन सा है और किस तरह से गर्मियों में इससे नुकसान होता है। इस खबर में समझते हैं।

कौन सा है फीचर

नई कारों में जिन फीचर्स को सबसे ज्‍यादा पसंद किया जाता है, उनमें Panoramic Sunroof भी शामिल है। वैसे तो लोगों को कार में बड़ी विंडो दी जाती हैं, जिससे बाहर का शानदार नज़ारा मिलता है, लेकिन इस फीचर को भी पसंदीदा फीचर्स की लिस्‍ट में टॉप में रखा जाता है। इस फीचर के साथ आने वाली कार की छत पर मेटल की जगह मोटा ग्‍लास लगाया जाता है जो आधे से ज्‍यादा खुल भी जाता है। वैसे तो इसकी वजह से कार में ज्‍यादा रोशनी और हवा आती है, लेकिन गर्मियों में इसकी यही खूबी परेशान (Summer Driving Challenges) कर देती है।

क्‍या होती है परेशानी

पैनोरमिक सनरूफ चूंकि ऐसा फीचर है जिसमें कार की करीब पूरी छ‍त पर से मेटल को हटा दिया जाता है और इसकी जगह मोटा ग्‍लास ले लेता है। मेटल जितनी आसानी से गर्मी को कार के केबिन में आने से रोकता है, उतनी अच्‍छी तरह से ग्‍लास गर्मी को नहीं रोक (Sunroof Heat Effect) पाता। भले ही पैनोरमिक सनरूफ के नीचे एक परदे को दिया जाता है, लेकिन वह भी गर्मी को रोक नहीं पाता।

केबिन होता है ज्‍यादा गर्म

पारंपरिक छतों वाली कारों के मुकाबले पैनोरमिक सनरूफ वाली कारों का केबिन गर्मियों में ज्‍यादा गर्म (Panoramic Sunroof Heat Issue) रहता है। जिसकी वजह से उसे ठंडा करने में भी ज्‍यादा समय लगता है।

एसी को करना पड़ता है ज्‍यादा काम

क्‍योंकि पैनोरमिक सनरूफ वाली कार का केबिन ज्‍यादा गर्म रहता है, जिसकी वजह से कार के एसी को ज्‍यादा तेज़ चलाना (Car AC Cooling Efficiency) पड़ता है और टेंपरेचर को कम रखना पड़ता है।

माइलेज होती है कम

एसी को कम टेंपरेचर के साथ चलाने की वजह से इंजन को भी ज्‍यादा तेल की खपत करनी पड़ती है और इसका नतीजा यह होता है कि कार की माइलेज कम हो जाती है।