Mobile Charging Tips In Hindi: क्या आपके पास स्मार्टफोन है? तो इसका जवाब हां ही होना है क्योंकि आज के समय में ये बेहद जरूरी है। सिर्फ कॉल करने के लिए ही नहीं बल्कि, कई अन्य कामों के लिए भी स्मार्टफोन जरूरी होता है।
ये भी पढ़ें:- Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड से सालाना कितने लाख तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं आप? यहां जानें क्या है लिमिट
अगर आपके पास भी स्मार्टफोन है तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है और खासतौर पर मोबाइल को चार्ज करते समय, क्योंकि लोग अपने मोबाइल फोन को चार्ज करते समय कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिसके कारण उनका स्मार्टफोन खराब तक हो जाता है। आपको इन गलतियों को करने से बचना चाहिए।
इन गलतियों के कारण खराब हो सकता है स्मार्टफोन:-
नकली चार्जर से न करें चार्ज
कई लोगों की आदत होती है कि जो चार्जर कंपनी से मिलता है उससे अपना स्मार्टफोन चार्ज नहीं करते हैं या अगर ऑरिजनल चार्जर खराब हो जाता है, तो लोग असली चार्जर न लेकर बाजार से कोई भी चार्जर ले लेते हैं और फिर उससे स्मार्टफोन चार्ज करते हैं। ऐसे में आपका स्मार्टफोन इन चार्जर से खराब हो सकता है।
हर किसी का चार्जर यूज करने से बचें
जब हम कहीं रिश्तेदारी में जाते हैं या दोस्त के वहां जाते हैं तो अपने मोबाइल का चार्जर तो साथ ले नहीं जाते। ऐसे में किसी का भी चार्जर लेकर अपने स्मार्टफोन को चार्ज करने लगते हैं। आपकी ये आदत आपके स्मार्टफोन को जल्दी खराब कर सकती है, क्योंकि इसका बुरा असर मोबाइल की बैटरी पर पड़ता है। इसलिए अपने ही स्मार्टफोन के चार्जर से चार्ज करें और अपना चार्जर किसी को न दें।
ओवर चार्ज से बचें
कई लोग अपने मोबाइल को चार्ज पर लगा तो देते हैं, लेकिन स्मार्टफोन के फुल चार्ज होने पर उसे चार्ज से हटाते नहीं हैं। खासतौर पर लोग अपने स्मार्टफोन को रात के समय चार्ज पर लगाकर सो जाते हैं। इससे आपका मोबाइल का चार्जर और स्मार्टफोन की बैटरी तक खराब हो सकती है। इसलिए ऐसा करने से बचें।
ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana क्या 18 जुलाई को किसानों के बैंक अकाउंट में आ सकती है 20वीं किस्त? यहां जानें लेटेस्ट अपडेट
बार-बार चार्ज न करें
आपने ऐसे लोग भी देखे होंगे जो अपने स्मार्टफोन को हर थोड़ी देर में चार्ज करते रहते हैं। जबकि, सही तरीका ये है कि जब आपके स्मार्टफोन की बैटरी डाउन हो जाए, तभी उसे चार्ज करें। न की बार-बार अपने मोबाइल को चार्ज करें।
ये भी पढ़ें
घर पर पार्टी स्नैक्स का नया स्वाद: पेप्सिको इंडिया ने लॉन्च किए डोरिटोस लोडेड नाचोज-कुरकुरे मस्त भेल किट, जानें इनके बारे में
ध्यान दें: Lava के स्मार्टफोन 15 नवंबर से होंगे महंगे, जानें कितनी बढ़ने जा रही हैं कीमतें
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2027: 20वें संस्करण के लिए दूसरी सूची जारी, कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियां होंगी शामिल
ध्यान दें: Ai+ Smartphone की कीमतों में 15 नवंबर से होगी बढ़ोतरी, 3000 रुपये तक महंगे होंगे स्मार्टफोन













Leave a Reply