Laptop Charger Catches Fire: अब कंप्यूटर का इस्तेमाल लोग न के बराबर ही करते हैं, क्योंकि अब इनकी जगह लैपटॉप ले चुके हैं। लोग चाहे घर पर इस्तेमाल करते हों या फिर ऑफिस में, लगभग हर एक जगह पर अब लैपटॉप में ही काम होता है। ऐसे में अगर आप भी लैपटॉप का इस्तेमाल करते हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।
ये भी पढ़ें:- Business Tips: बिजनेस शुरू करते समय भूलकर न करें ये गलतियां, वरना हाथ लगेगा सिर्फ पछतावा
ऐसा इसलिए क्योंकि आपकी छोटी सी गलती के कारण आपके लैपटॉप के चार्जर में आग तक लग सकती है। इसलिए जब भी आप अपने लैपटॉप के चार्जर का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको किन बातों का ध्यान रखना होता है ये आप यहां जान सकते हैं। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो लैपटॉप में लगने वाली आग के कारण कोई बड़ी दुर्घटना तक हो सकती है।
आग न लगे, इसलिए इन बातों का रखें ध्यान:-
नंबर 1
अगर आपको लैपटॉप को चार्ज करना है तो इस दौरान कोशिश करें कि लैपटॉप का इस्तेमाल न करें। एक जगह पर चार्जिंग के लिए लगा दें और जब लैपटॉप चार्ज हो जाए तब इसका इस्तेमाल करें।
नंबर 2
अधिकतर लोग लैपटॉप के चार्जर को लगाकर रखते हैं और काम करते हैं, लेकिन जब लैपटॉप फुल चार्ज हो जाता है तब भी वे चार्जर नहीं निकालते हैं। इसका बुरा असर बैटरी की परफॉर्मेंस पर तो पड़ता ही है। साथ ही इससे बैटरी फटने या चार्जर में आग लगने जैसी घटनाएं हो सकती हैं। इसलिए फुल चार्ज होने पर चार्जर हटा दें।
नंबर 3
अगर आप ऐसी जगह पर लैपटॉप में का कर रहे हैं जहां पर बहुत गर्मी है और इस दौरान लैपटॉप चार्ज भी हो रहा है, तो ऐसे में चार्जर में अधिक गर्मी के कारण भी आग लग सकती है। इसलिए कोशिश करें कि एसी, कूलर जहां पर हो, वहां पर लैपटॉर को चार्ज करें।
ये भी पढ़ें:- Helmet Safety : सिर्फ पहनना नहीं, सही हेलमेट चुनना है ज़रूरी! इन टिप्स से करें परफेक्ट सेफ्टी का चुनाव
नंबर 4
कई लोग रात-रातभर लैपटॉप को चार्ज पर लगा देते हैं और वो भी तब जब उन्हें कहीं यात्रा पर जाना होता है। ऐसी गलती न करें क्योंकि ऐसे में चार्जर में आग लगने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
ये भी पढ़ें
New Launch: HP ने भारत में लॉन्च किए OmniBook 5 और ProBook 4 G2iS लैपटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell 14S लैपटॉप भारत में लॉन्च: Intel Series 3 प्रोसेसर और 21 घंटे की बैटरी लाइफ का दावा, जानें कीमत
Dell ने बदली लैपटॉप मार्केट की तस्वीर: Dell ने लॉन्च किए 4 नए किफायती लैपटॉप, कीमत से लेकर फीचर्स तक सबकुछ यहां जानें
Laptop Stop: 14 अक्टूबर के बाद चलना बंद हो जाएगा आपका लैपटॉप? जानें क्या है ये मामला और सच्चाई












Leave a Reply