Apple: iPhone की बैटरी हो रही जल्दी-जल्दी डिस्चार्ज, तो तुरंत करें ये सेटिंग्स इनेबल; मिलेगा फायदा

iPhone 17 के हर मॉडल की कीमत क्या है?
iPhone 17 के हर मॉडल की कीमत क्या है? Photo:- Apple

iPhone Battery Draining: बात जब भी स्मार्टफोन की होती है तो लोग आईफोन की तरफ ज्यादा देखते हैं, क्योंकि लगभग हर कोई चाहता है कि उसके पास फोन हो तो आईफोन का ही हो।

हाल ही में एप्पल ने आईफोन 17 के कई वेरिएंट लॉन्च किए। वहीं, अगर आपके पास पुराना आईफोन है या नया आईफोन है और उसकी बैटरी जल्दी-जल्दी डिस्चार्ज होती है तो आप इसकी कुछ सेटिंग्स इनेबल कर इसे ठीक कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- Fraud Alert: ‘आपके खिलाफ केस दर्ज हुआ है’, ऐसा कहकर कोई कॉल पर ठगे पैसे, तो जानें बचने के लिए क्या करें

इसे करें इनेबल

अगर आपके आईफोन की बैटरी जल्दी-जल्दी डिस्चार्ज हो रही है, तो आपको एडेप्टिव पावर मोड को इनेबल करना होता है।

ऐसे करें एडेप्टिव पावर मोड को इनेबल:-

पहले बैटरी सेटिंग में जाएं
फिर पावर मोड पर टैप करें
इसके बाद यहां पर एडेप्टिव पावर को इनेबल कर दें और ये इनेबल हो जाएगा

ये भी पढ़ें:- PF ATM Update: कब से निकाल पाएंगे एटीएम से पीएफ के पैसे? यहां जान लें हर एक जरूरी जानकारी

नोट:- ये मोड परफॉर्मेंस को एडजस्ट करने का का करता है और ये स्कीन ब्राइटनस को कम तो करता ही है। साथ ही ये बैकग्राउंट एक्टिविटी को लिमिटेड कर देता है।

इसे भी ऑन कर सकते हैं

आप Low Power Mode को ऑन करते आईफोन की बैटरी को जल्दी-जल्दी डिस्चार्ज होने से बचा सकते हैं। इस फीचर को इनेबल करने पर आईफोन केवल जरूरी टास्क करता है और बैकग्राउंड एक्टिविटीज बंद हो जाती है।