Huawei ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Huawei Nova 16 SE की लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर घोषित कर दी है। कंपनी इस नए 5G फोन को चीन में 5 अगस्त को आयोजित होने वाले लॉन्च इवेंट में पेश करेगी।
लॉन्च से पहले ही डिवाइस की टीजर इमेज और कुछ लाइव फोटो सामने आ चुकी हैं, जिनसे इसके डिजाइन की झलक मिलती है। वहीं, कई अहम स्पेसिफिकेशन्स भी ऑनलाइन लीक हो चुके हैं।
ये भी पढ़ें:- Dell ने बदली लैपटॉप मार्केट की तस्वीर: Dell ने लॉन्च किए 4 नए किफायती लैपटॉप, कीमत से लेकर फीचर्स तक सबकुछ यहां जानें
कब होगा लॉन्च?
Huawei का लॉन्च इवेंट 5 अगस्त को चीन में स्थानीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा, जबकि भारत में इसे दोपहर 12 बजे से देखा जा सकेगा। कंपनी ने चीन में अपने Vmall प्लेटफॉर्म पर फोन के लिए प्री-रिजर्वेशन भी शुरू कर दिए हैं।
फिलहाल फोन को ‘Cherry Blossom Snow Sky’ कलर ऑप्शन और 256GB स्टोरेज मॉडल में लिस्ट किया गया है। कंपनी ने अभी अन्य स्टोरेज या कलर वेरिएंट्स की जानकारी साझा नहीं की है।
डिजाइन में मिलेगा नया लुक
टीजर से साफ है कि Huawei Nova 16 SE का डिजाइन प्रीमियम लुक देने की कोशिश करता है। इसका रियर पैनल Honor Power 2 से प्रेरित दिखाई देता है, जबकि कुछ डिजाइन एलिमेंट्स iPhone 17 Pro सीरीज की याद दिलाते हैं।
फोन के पीछे बड़ा हॉरिज़ॉन्टल कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें तीन कैमरा रिंग्स को त्रिकोणीय लेआउट में रखा गया है। वहीं, सामने की तरफ पतले बेजेल्स और सेंटर होल-पंच डिस्प्ले देखने को मिलता है।
Huawei Nova 16 SE के संभावित स्पेसिफिकेशन्स क्या हो सकते हैं?
लीक्स के अनुसार Huawei Nova 16 SE में 6.84-इंच का 1.5K LTPS डिस्प्ले दिया जा सकता है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 8000 निट्स तक होने की बात सामने आई है।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें Kirin 8020 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। पावर बैकअप के लिए फोन में 8,500mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 66W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
ये भी पढ़ें:- Redmi का 7500mAh बैटरी वाला नया फोन जल्द हो सकता है लॉन्च, जानें क्या-क्या फीचर्स मिल सकते हैं इसमें
कैमरा और संभावित कीमत
फोटोग्राफी के लिए Huawei Nova 16 SE में ‘Red Maple’ इमेजिंग टेक्नोलॉजी के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा मिलने की संभावना है।
कीमत की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत CNY 2,000 यानी भारतीय रुपये में लगभग 28,000 रुपये हो सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
ये भी पढ़ें
New Launch: HP ने भारत में लॉन्च किए OmniBook 5 और ProBook 4 G2iS लैपटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell 14S लैपटॉप भारत में लॉन्च: Intel Series 3 प्रोसेसर और 21 घंटे की बैटरी लाइफ का दावा, जानें कीमत
Amazon: ग्रेट इंडियन फेस्टिवल शुरू होने से महीनों पहले क्या करती हैं अमेज़न की टीमें?
Diwali 2026: इस दिवाली खरीदना है नया स्मार्टफोन या टैबलेट? Ai+ के ये 8 डिवाइस हो सकते हैं अच्छा विकल्प, जानें कीमत और फीचर्स












Leave a Reply