OnePlus 15 Launch Date: भारतीय बाजार में कई तरह के लेटेस्ट मोबाइल समय-समय पर लॉन्च होते रहते हैं। इस बार भी अगले हफ्ते एक शानदार और जानदार मोबाइल लॉन्च होने वाला है।
अगले हफ्ते OnePlus 15 लॉन्च होने जा रहा है। कई ई-कॉमर्स कंपनियों ने इसे अपनी वेबसाइट पर अपकमिंग स्मार्टफोन के तौर पर लाइव कर दिया है।
ये भी पढ़ें:- Flight Rules: इस गैजेट को फ्लाइट में ले जाना हो सकता है बैन, जानें क्या कर रही है सरकार तैयारी
OnePlus 15 लॉन्च कब होगा?
OnePlus 15 चीन में 27 अक्टूबर 2025 को लॉन्च होगा। इसके बाद ये भारतीय बाजार में 29 अक्टूबर 2025 को लॉन्च होगा। ऐसे में आप इसे 29 तारीख के बाद खरीद सकेंगे।
क्या हो सकते हैं फीचर्स?
OnePlus 15 स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है। वहीं, इसमें OLED डिस्प्ले के साथ 165Hz का रिफ्रेश रेट मिल सकता है।
इस स्मार्टफोन में आपको तीन कलर मिल सकते हैं जिसमें Dune, Mist Purple और Absolute Black हो सकता है।
बात कैमरे की करें तो OnePlus 15 में ट्रिपल कैमरा यूनिटहोगा जिसमें 50 MP सोनी सेंसर का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। वहीं, बैटरी पर नजर डालें तो इसमें 7300mAh की बड़ी बैटरी हो सकती है औऱ इसमें आपको 120W की फास्ट चार्जिंग मिल सकती है।
ये भी पढ़ें:- Ceiling Fan Safety Tips: सावधान! छत पर लगा पंखा गिर सकता है, जानें क्या गलतियां पड़ सकती हैं भारी
कीमत क्या हो सकती है?
OnePlus 15 की कीमत तो वैसे लॉन्च होने के बाद ही सामने आएगी। पर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये 59 हजार रुपये से शुरू हो सकती है।
ये भी पढ़ें
New Launch: HP ने भारत में लॉन्च किए OmniBook 5 और ProBook 4 G2iS लैपटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell 14S लैपटॉप भारत में लॉन्च: Intel Series 3 प्रोसेसर और 21 घंटे की बैटरी लाइफ का दावा, जानें कीमत
Amazon: ग्रेट इंडियन फेस्टिवल शुरू होने से महीनों पहले क्या करती हैं अमेज़न की टीमें?
Diwali 2026: इस दिवाली खरीदना है नया स्मार्टफोन या टैबलेट? Ai+ के ये 8 डिवाइस हो सकते हैं अच्छा विकल्प, जानें कीमत और फीचर्स













Leave a Reply